देश में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आरएस गोपालन ने सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की मांग की है. गोपालन की नियमित सेवानिवृत्ति जून 2028 में होनी थी, यानी उनकी सेवा में अभी करीब 21 महीने बाकी हैं. वे जुलाई 2024 से राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके पास आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है.
यह भी पढ़ें : ओडिशा सरकार पर CJP का निशाना, टेक्स्टबुक की छपाई में 380 करोड़ की गड़बड़ी का उठाया मुद्दा
विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब
राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर थे और इस्तीफे की मांग कर रहे थे. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि एसआईआर के दौरान 27.50 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और आंकड़ों में हेरफेर किया गया.
हालांकि, गोपालन ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके फैसले का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह निजी कारणों से वीआरएस ले रहा हूं. मैंने दो सितंबर को सेवा में 25 साल पूरे किए हैं. अब मैं अपने निजी मामलों और परिवार पर ध्यान देना चाहता हूं. बेटे की स्कूली पढ़ाई पूरी होने तक मैं भुवनेश्वर में ही रहूंगा. अगर मेरे फैसले से विपक्ष खुश होना चाहता है, तो उन्हें होने दें.”
‘बड़ा काम पूरा होने के बाद लिया फैसला’
गोपालन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही वीआरएस के लिए आवेदन करने का मन बनाया था. 21 सितंबर को करीब 3.16 करोड़ मतदाताओं वाली सूची जारी होने के बाद उन्हें लगा कि उनका मुख्य काम पूरा हो चुका है. अपने करियर में यूआईडीएआई (UIDAI) के उप महानिदेशक, श्रम सचिव और कृषि निदेशक जैसे अहम पदों पर काम कर चुके गोपालन से पहले, इसी महीने भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा (IPS) ने भी सेवा से इस्तीफा दिया था, जिसे ओडिशा सरकार ने 27 अगस्त को स्वीकार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया था.
यह भी पढ़ें : क्या ओडिशा में आने वाली है सुनामी? 100 गांवों को दी गई आपदा से निपटने की ट्रेनिंग, यूनेस्को-IOC ने दी मान्यता
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
15 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
50 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines