Odisha Assembly Election Result 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बन चुकी है। लंबे अरसे से बीजेडी के नवीन पटनायक सीएम थे। जिनको इस बार के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब वे प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। कभी नवीन पटनायक की गिनती बीजेपी के दोस्तों में होती थी। अब वे बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और सरकार की कमियों को उजागर कर जनता के सामने लाएंगे। ऐसा ही मैसेज उन्होंने राज्यसभा सांसदों की मीटिंग में दिया है। पटनायक ने अपने 9 राज्यसभा सांसदों की मीटिंग में कहा है कि वे मजबूत विपक्ष के तौर पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाएं।
यह भी पढ़ें:NEET Paper Leak: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले-जानबूझकर लीक करवा रहे पेपर
27 जून से राज्यसभा का सत्र शुरू होना है। जिसके लिए नवीन पटनायक ने अपने सभी सांसदों को निर्देश दिए हैं। पटनायक ने कहा कि सभी सांसद ओडिशा से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ राज्यसभा में उठाएं। एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में नजर आएं। राज्यसभा में पार्टी के नेता सस्मित पात्रा ने ऐलान किया है कि वे सिर्फ मुद्दे ही नहीं उठाएंगे। अगर केंद्र सरकार ने ओडिशा को नजरअंदाज किया तो आक्रामकता दिखाने से भी परहेज नहीं करेंगे। ओडिशा में मोबाइल कनेक्टिविटी कमजोर है। बैंकों की शाखाएं नहीं हैं।
10 साल से पूरी नहीं हो रही कोल रॉयल्टी की डिमांड
पात्रा ने कहा कि प्रदेश को स्पेशल स्टेट का दर्जा नहीं है। इन सब मुद्दों पर वे आवाज उठाएंगे। पात्रा ने कहा कि उनकी सरकार कोल रॉयल्टी की डिमांड 10 साल से कर रही है। जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है। लोगों को इससे नुकसान हो रहा है। अब पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाएं। पात्रा ने कहा कि बीजेपी को वे लोग कोई सपोर्ट नहीं देंगे। सिर्फ विरोध होगा। राज्यसभा में बीजद के नौ सांसद हैं, जो ओडिशा के हितों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
धारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
43 mins ago'IB कर रही पीछा...', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- डिटेन कर सकते
1 hr ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
9 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
10 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
12 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
13 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
14 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
14 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
15 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines