West Bengal CM Mamata Banerjee on ODI Cricket World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में छाई निराशा अभी खत्म नहीं हुई है। इस बीच इस मैच को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। देश के बड़े नेता मैच को लेकर बयान दे चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर (ICC क्रिकेट विश्व कप) का फाइनल मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम (कोलकाता) या वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में खेला जाता तो हम मैच (ICC क्रिकेट विश्व कप) जीत जाते। ममता बनर्जी ने कहा कि भारत ने विश्व कप के सभी मैच जीते सिवाय उनके जिसमें पापियों ने भाग लिया।
बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर कहा था कि सबकुछ भगवा रंग में रंगा जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा था। ममता ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ी जब अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा हो गई है, मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग से रंगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विरोध के बावजूद उन्हें भगवा रंग की जर्सी पहननी पड़ी। बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान भगवा रंग की जर्सी पहनते हैं जबकि मैच खेलते वक्त नीले रंग की जर्सी पहनते हैं।
ये भी पढ़ें-मुजीबुर रहमान के हत्यारे को कनाडा में मिली है पनाह? अब शेख हसीना सरकार ने उठाया बड़ा कदम
क्या कहा था राहुल गांधी ने
बता दें कि इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल क्रिकेट मैच में भारत की हार को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने भारत की हार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि पीएम मतलब पनौती मोदी। उन्होंने कहा था कि ‘क्रिकेट फाइनल में भारत इसलिए हारा क्योंकि मैच देखने के लिए एक पनौती भी आए थे।’ बीजेपी इसपर भड़क गई थी और माफी मांगने की मांग की थी। बीजेपी ने कहा था कि राहुल गांधी खुद पार्टी के लिए पनौती हैं। बीजेपी इसे लेकर उनपर हमलावर है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें-क्या आपने भी सुनी हैं मृतकों से जुड़ी आवाजें, पता लगाने के लिए वैज्ञानिक ने खोज लिया तरीका?
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
17 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
28 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
31 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines