Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में भीषण धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग झुलस गए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मामले में संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
10 लोग स्थानीय, बाकी बाहरी राज्यों के
बताया जा रहा है कि झुलसे लोगों में 10 लोग स्थानीय थे। वहीं, अन्य लोग एमपी, बिहार और यूपी के बताए जा रहे हैं। झुलसे कर्मचारियों को इलाज के लिए जग्गैयापेटा और विजयवाड़ा के नजदीकी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बायलर फटने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना के कारणों और जो लोग इसके लिए जिम्मेदारी हैं, उसको लेकर रिपोर्ट तलब की है। सीएम ने कार्रवाई के आदेश जारी कर घायलों के इलाज में कोताही नहीं बरतने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं।
वहीं, सीएम ने राहत के लिए मुआवजा दिए जाने का भी ऐलान किया है। वहीं, कुछ मजदूरों ने हादसे के बाद रोष जताया। ये मजदूर फैक्टरी के अंदर घुस गए और शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को कंट्रोल में किया। जिसके बाद यहां से भीड़ को हटाया गया। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने विस्फोट की बात से इनकार किया है। रवि किरण के अनुसार ऊपरी मंजिल से नीचे काम कर रहे लोगों पर गर्म पदार्थ गिर गया। जिसके कारण वे झुलस गए। दुर्घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
19 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines