नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में चार बड़े अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इनमें 2 संयुक्त सचिव और 2 संयुक्त निदेशक शामिल हैं. यह तैनाती DoPT यानी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद की है.
कौन नियुक्त हुआ जॉइंट सैकेट्ररी?
पहली अधिकारी हैं अनुजा बापट. ये 1998 बैच की ISS यानी भारतीय सांख्यिकीय सेवा की अधिकारी हैं. दूसरी अधिकारी हैं रुचिता विज. ये 2004 बैच की IRS यानी भारतीय राजस्व सेवा (C&IT) की अधिकारी हैं.
कौन नियुक्त हुए जॉइंट डायरेक्टर?
दो अफसरों को NTA में जॉइंट डायरेक्टर पद पर भेजा गया है. यह कार्यभार सिविल सर्विसेज बोर्ड की नियुक्ति पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सौंपा है. पहले हैं आकाश जैन. वो IRS (IT) यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स) के 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें ‘लेटरल शिफ्ट’ यानी एक सरकारी विभाग से दूसरे में भेजने के तरीके से NTA में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है. उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक होगा.
वहीं, दूसरा नाम हैं आदित्य राजेंद्र भोजगढिया. वो IA&AS यानी इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस के 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें भी लेटरल शिफ्ट पर NTA में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है और उनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक होगा.
सीबीआई ने नीट पेपर लीक में अब तक क्या बताया?
जांच में यह भी सामने आया है कि पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे मिलकर एक संगठित सिंडिकेट चला रहे थे. यह नेटवर्क छात्रों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति के आधार पर उन्हें निशाना बनाता था. कई जगहों पर सेमिनार आयोजित किए गए और पुराने छात्रों, खासकर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं को एजेंट बनाया गया.
जांच एजेंसी का कहना है कि छात्रों की नोटबुक में लिखे गए सवाल 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते हैं. कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाला है. फिलहाल उसे ट्रांजिट रिमांड पर पुणे ले जाया गया और वहां से दिल्ली लाया गया.
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में पहले जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें से 5 आरोपी पहले ही 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जा चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों को भी ट्रांजिट रिमांड के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है.
पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देशभर में कई जगह छापेमारी की है. इस दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं. अब इनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: कौन है मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी? CBI ने किए बड़े खुलासे
नीट पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार 9 आरोपी
- मनीषा गुरुनाथ मांधरे
- प्रो. पी.वी. कुलकर्णी
- मांगीलाल बीवाल
- विकास बीवाल
- दिनेश बीवाल
- यश यादव
- शुभम खैरनार
- मनीषा वाघमारे
- धनंजय लोखंडे
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
1 hr agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
11 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
14 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
17 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
19 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
19 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
21 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines