हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

डायबिटीज, हार्ट और लिवर के रोगियों के लिए अच्छी खबर, NPPA ने लिया 41 दवाओं को सस्ती करने का फैसला

National Pharmaceutical Pricing Authority: एनपीपीए ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद अब 41 ऐसी बीमारियों की दवाएं सस्ती की जाएंगी, जिसके कारण आम लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। लोगों की ओर से बार-बार दाम घटाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
41 दवाओं के दाम हुए कम।

Pharmaceutical Department: केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत 41 बीमारियों की दवाओं के दाम घटाए जाएंगे। डायबिटीज, हार्ट और लिवर से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को इलाज पर अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने 6 बीमारियों के फॉर्मूलेशन के दाम भी तय कर दिए हैं। केंद्र सरकार का फैसला लोगों के लिए काफी राहत भरा माना जा रहा है। हार्ट और दूसरी बीमारियों को लेकर पहले भी मांग होती रही है कि इनकी दवाओं के दाम कम किए जाएं। एक ही शहर के कई अस्पतालों में इनके मनमाफिक दाम वसूले जाने की बातें सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:IMD Weather Forecast: मानसून देगा दस्तक, पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

विज्ञापन

राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) और फार्मास्यूटिकल्स विभाग की ओर से फैसले को लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि एंटीबायोटिक्स, मल्टीविटामिन और एंटासिड से जुड़ी दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार फार्मा कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे दवाओं के दाम कम होने की जानकारी तुरंत अपने स्टॉकिस्टों और डीलरों को दें। एनपीपीए की 143वीं मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें निर्णय लिया गया कि जरूरी दवाओं के दाम कम किए जाएं, जिससे आम लोगों को राहत मिले।

भारत में 10 करोड़ लोग मधुमेह के शिकार

एक अनुमान के मुताबिक भारत में इस समय 10 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। यह दुनियाभर के देशों में अव्वल है। दवाओं के दाम कम होने का सीधा फायदा उनको मिलेगा। पिछले महीने फार्मास्यूटिकल्स विभाग की ओर से कहा गया था कि 923 अनुसूचित दवा फॉर्मूलेशन के लिए अपनी वार्षिक संशोधित कीमतें जारी की जाएं। वहीं, 65 फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित खुदरा कीमतें जारी करने की बात विभाग ने कही थी। ये फैसला एक अप्रैल से लागू कर दिया गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola