Supermoon 2025: अंतरिक्ष की दुनिया की सबसे खूबसूरत और दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने वाली है. जी हां, सुपरमून देखने का मौका मिलने वाला है, जो 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार को नजर आएगा. कार्तिक पूर्णिमा की रात को सुपरमून लगता है और इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में धरती के बेहद करीब होता है. इस वजह से 5 नवंबर की रात को चंद्रमा अपने मूल साइज से करीब 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होगा. अपने इस रूप में चांद बेहद खूबसूरत होगा.
धरती-चंद्रमा के बीच की दूरी कितनी होगी?
खगोलविदों के अनुसार, इस बार 5 नवंबर की रात को चंद्रमा पृथ्वी से मात्र 356980 किलोमीटर यानी 221818 मील दूर होगा, जो साल 2019 के बाद धरती के सबसे निकट होगा. 5 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार, रात करीब 8 बजकर 49 मिनट पर चांद पर अपने चरम पर होगा और शाम 6 बजे के करीब सूर्यास्त के बाद धरती के पूर्वी क्षितिज से चंद्रमा उदित होगा. इसी दौरान चंद्रमा बड़ा और नारंगी रंग का होगा. दूसरी ओर, इसी दौरान साउदर्न टॉरिड्स उल्कापिंडों की बारिश भी होगा, जो शानदार संयोग होगा.
सुपरमून को क्यों कहा जाता है बीवर मून?
बता दें कि सुपरमून को बीवर मून भी कहते हैं. भारत में इसे सुपरमून कहा जाता है, लेकिन नॉर्थ अमेरिका में इसे बीवर मून कहा जाता है, क्योंकि नवंबर महीने में जमीन और पानी में रहने वाले जानवर बांध बनाते हैं और सर्दियों के लिए खाने का स्टॉक करते हैं. अफ्रीका में इसे ‘फ्रीजिंग मून’ कहते हैं. वहीं साल में 3 बार सुपरमून नजर आता है. पहला सुपरमून 7 अक्टूबर 2025 को दुनिया देख चुकी है और दूसरा सुपरमून 5 नवंबर 2025 को दिखने जा रहा है, वहीं तीसरा सुपरमून 4 दिसंबर 2025 को नजर आएगा.
भारत में कहां-कहां नजर आएगा सुपरमून?
सुपरमून या बीवर मून भारत में भी दिखाई देगा और इसे 5 नवंबर की शाम को सूर्यास्त के बाद देख सकेंगे. सुपरमून सारी रात रहेगा और 6 बजकर 49 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा. उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक सभी राज्यों में लोग इसे देख पाएंगे. उत्तर भारत में दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में करीब 6 बजे से अलसुबह तक सुपरमून रहेगा. पश्चिम भारत में मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर करीब 6:15 से सुपरमून दिखने लगेगा. पूर्वी भारत में कोलकाता, पटना, गुवाहाटी में करीब सवा 5 बजे से लोग सुपरमून को देख पाएंगे.
वहीं दक्षिण भारत में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद में 6 बजे से सुपरमून रहेगा. हिमालयी क्षेत्रों जैसे शिमला, मनाली, लेह में साढ़े 5 बजे और अंडमान-निकोबार पोर्ट ब्लेयर में करीब 6 बजे से सुपरमून नजर आएगा. भारत के अलावा सुपरमून या बीवर मून नॉर्थ अमेरिका, न्यूयॉक, लॉस एंजिल्स, दक्षिण अमेरिका, साओ पाउलो, यूरोप, लंदन, पेरिस, दुबई, एशिया, टोक्यो, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, अफ्रीका और केप टाउन में भी नजर आएगा और हर देश के अनुसार सुपरमून के दिखने का समय भी अलग-अलग होगा.
क्या नंगी आंखों से देख सकेंगे सुपरमून?
अगर आसमान साफ हो तो सुपरमून को नंगी आंखों से देखा जा सकता है. दूरबीन से भी इसे देख सकते हैं, लेकिन अगर आसमान साफ हो तो दूरबीन के बिना सुपरमून देखने का अपना ही मजा है. कैमरे से इसकी तस्वीरें खींची जा सकती हैं. जहां रात के समय दिन होगा, वहां सुपरमून नजर नहीं आएगा. पहाड़ों या ऊंची इमारतों के कारण सुपरमून देखना मुश्किल हो सकता है. इसे खुले मैदान में या छत पर खड़े होकर देख सकते हैं. समुद्री बीच पर भी सुपरमून बिल्कुल साफ नजर आएगा, लेकिन शर्त आसमान साफ होने की है.
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
33 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines