50,000 People Will Get Jobs: देश के हर एक राज्य में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी को लेकर जंग छिड़ी रहती है। वहीं, इस बीच एक केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सरकारी नौकरी को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों में भारत के मैरीटाइम सेक्टर में पूर्वोत्तर राज्य के 50,000 लोगों को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए वहां के युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिसके लिए पहले से ही पहले ही पूर्वोत्तर कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ में एक अल्ट्रा मॉडर्न मैरीटाइम ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनाई जा रही है। ये इंस्टिट्यूट एक एक्सीलेंस सेंटर के रूप में काम कर करेगी।
2047 तक टॉप 5 लिस्ट में शामिल होगा भारत
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सारी बातें गुवाहाटी के विवांता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को नौकरी ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ के तहत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि भारत को 2030 तक दुनिया के टॉप 10 जहाज निर्माण करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल करना है। इसके बाद भारत को 2047 तक टॉप 5 देशों की लिस्ट में शामिल करना है। दुनिया भर की बड़ी शिपिंग कंपनियां अब भारत में निवेश करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसका सीधा फायदा गरीब और पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिलेगा। इससे बड़े देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में हुई बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, जानिए क्या है मौसम अपडेट
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बनेंगे लाइटहाउस
इसके अलावा, सोनोवाल ने एक और घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे 4 लाइटहाउस बनाने की योजना कर रही है। इसमें गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, सिलघाट और विश्वनाथ शामिल हैं। ये लाइटहाउस सिर्फ जहाजों को गाइड करने में मदद करेंगे। साथ ही, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के जरिए पर्यटक आकर्षण के रूप में काम करेंगे। इसके लिए सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines