West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में एक गैस गोडाउन में भीषण आग लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जोरदार धमाके के साथ लगी आग के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। गोदाम में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोडाउन में पिछले एक वर्ष से अवैध रूप से गैस सिलेंडर काटने का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के किनारे यह गैस गोदाम है, जहां सिलेंडर लीक होने के बाद आग लगी है। बताया जा रहा है कि कई सिलेंडर फटने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी है।
यह भी पढ़ें:अर्जुन अवॉर्डी रेसलर के पति के साथ चेन स्नैचिंग! Divya Kakran को भारी पड़े गोलगप्पे
आग की जानकारी के बात पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यहां अवैध काम होने की जानकारी कई बार पुलिस को दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय थाने की पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। फिलहाल दमकल टीम का कहना है कि रेस्क्यू का काम जारी है। आग बुझने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता लगेगा।
कोलकाता की बस्ती में लगी थी आग
कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके की हाटटपल्ली बस्ती में भी एक सप्ताह पहले भीषण आग लग गई थी। जिसकी वजह से 12 घर जलकर राख हो गए थे। आग रेलवे ट्रैक के पास घनी आबादी वाले इलाके में लगी थी। जिसके बाद यह झुग्गियों में फैल गई। दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। पुलिस के मुताबिक ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग फैली थी। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था। जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई थी। जिसके बाद मौके पर दौरा करने अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:पिता के घर में दो महीने से पत्थर फेंक रही टीचर बेटी, वीडियो वायरल… जानिए क्या है मामला?
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines