देश भर में आज करवा चौथ का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाओं का दिनभर का निर्जला इंतजार अब खत्म हो चुका है. आसमान में शुभ रोहिणी नक्षत्र के बीच बादलों की ओट से जैसे ही चांद का दीदार हुआ, हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया. सुहागिनों ने भगवान चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी की और पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला. उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई शहरों में चांद नजर आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत खोला. हिमाचल प्रदेश में भी चांद के नजर आने के बाद व्रत खोला गया. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद छिपा होने की वजह से सुहागिनों को काफी समय तक पूजा के लिए इंतजार करना पड़ा.
हिमाचल प्रदेश में चांद को देख सुहागिनों ने खोला अपना करवा चौथ का व्रत.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने चांद नजर आने के बाद की करवा चौथ की पूजा.
लखनऊ के बाद गुवाहाटी में चांद नजर आने के बाद करवा चौथ मना रही महिलाओं ने खोला अपना व्रत.
छलनी से देखा चांद, उतारी पति की आरती
चांद निकलते ही घरों की छतों और सोसायटियों की बालकनियों में महिलाएं सजी-धजी थालियां लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने पहले छलनी से दीपक की लौ में चांद को देखा, फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इसके बाद पति ने पत्नी को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत पूरा कराया. कई जगह परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर परंपरा का निर्वाह किया गया.
सोशल मीडिया पर भी छाई करवा चौथ की रौनक
चांद दिखने के साथ ही सोशल मीडिया पर पूजा और चांद के खूबसूरत वीडियो व तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं. युवाओं से लेकर बुजुर्ग दंपतियों तक ने इस पर्व को खास अंदाज में मनाया. बाजार और सोसायटियों में सुबह से ही मेंहदी, पारंपरिक परिधानों और सजने-संवरने की जो रौनक थी, वह चांद के स्वागत के साथ अपने चरम पर पहुंच गई.
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
55 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines