Rajnath Singh On Terrorism: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा और न ही कोई दोहरा मापदंड अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट’ की बैठक में ये बात कही. इस मीटिंग में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे.
‘पूरे आतंकी इकोसिस्टम को खत्म करना होगा’
राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को विकास के रास्ते में एक बड़ी रुकावट बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे न सिर्फ मासूम लोगों की जान जाती है, बल्कि इंवेस्टमेंट, ट्रेड और आर्थिक विकास को भी नुकसान पहुंचता है. उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है और युवाओं को मौकों से वंचित करता है.
रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादी नेटवर्क, उन्हें मिलने वाली आर्थिक मदद और उनके सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकियों को फंड देते हैं या उन्हें पनाह देते हैं, उनके खिलाफ सामूहिक कार्रवाई होनी चाहिए. बैठक के दौरान डार, सिंह के ठीक सामने बैठे थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों नेता इस मीटिंग में शामिल होते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘भारत के दुश्मनों के लिए कहीं कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं’, पाकिस्तान को राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश
भारत ने कई बार पाकिस्तान पर आतंकवादी ग्रुप्स का सपोर्ट करने का आरोप लगाया है, हालांकि इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसका मकसद पाकिस्तान और उनके कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को तबाह करना था. इस ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव भी हुआ, जो बाद में शांत हो गया.
2 दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह SCO की इस मटिंग में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए 2 दिनों के दौरे पर ताजिकिस्तान गए हैं. दुशांबे एयरपोर्ट पर ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री इमोमाली सोबिरजोदा और वहां के विदेश मंत्रालय के शेरअली जोनोने ने उनका औपचारिक स्वागत किया. SCO की इस मीटिंग में सदस्य देशों के रिप्रेजेंटेटिव्स एक साथ आते हैं, ताकि वो क्षेत्रीय सहयोग और साझा चुनौतियों पर चर्चा कर सकें.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
8 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
8 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
19 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
20 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines