हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीतीश कुमार INDIA अलायंस जॉइन करेंगे? BJP के साथ गेम खेलेंगे, RJD विधायक का चौंकाने वाला दावा

Nitish Kumar JDU Bihar Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लालू प्रसाद यादव के विधायक ने बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने नीतीश कुमार के पाला पलटने की संभावना जताई है। उन्होंने खुलेआम कहा कि नीतीश कुमार भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामेंगे।

विज्ञापन

Nitish Kumar Will Join INDIA Alliance: नीतीश कुमार एक बार फिर गेम पलटेंगे। भाजपा के साथ गेम खेलते हुए INDIA अलायंस में वापसी करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी और NDA का साथ छोड़ देगे, जिसका उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यह चौंकाने वाला दावा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री बेशक इस समय NDA के समर्थक हैं। उनके सहयोग से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि INDIA अलायंस को उनसे कुछ और ही उम्मीद है। ऐसे में अंदरखाते बड़ा उलटफेर हो सकता है, जो हुआ तो भाजपा को बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मोदी सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा सकता है।

यह भी पढ़ें:42 साल के पिता को 17 वर्षीय बेटी डोनेट करेगी लिवर, सरकार के बाद हाईकोर्ट से मिली परमिशन

विज्ञापन

अश्विनी चौबे बिहार में BJP NDA की सरकार बनने के पक्षधर

बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। प्रदेश के भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की सरकार बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बयान दिया है कि भाजपा के नेतृत्व में NDA को विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। बिहार में भाजपा के नेतृत्व में ही NDA की सरकार बननी चाहिए। BJP NDA को पूर्ण बहुमत के साथ बिहार की राजनीति में आना चाहिए। बाहर से आए लोग पार्टी में बर्दाश्त नहीं किए जाते। पार्टी वर्कर चुनाव के लिए तैयार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री फेस का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करे।

यह भी पढ़ें:शराब के शौकीनों को झटका देगी ये खबर! एक ओर राज्य में शराबबंदी का प्लान तैयार, मंत्री ने दिए संकेत

विज्ञापन

बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते लालू प्रसाद

बता दें कि लालू प्रयाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री का पद दबाकर बैठे हैं। पिछले 18 साल उन्होंने वह कुर्सी कब्जा रखी है। इस बार विधानसभा चुनाव में RJD की पूरी कोशिश रहेगी कि नीतीश कुमार और JDU को हराकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की जाए। इसके लिए लालू प्रसाद यादव खास प्लान बना चुके हैं, जिसके लिए वे बड़ा दांव खेल भी चुके हैं।

यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola