शराब के शौकीनों को झटका देगी ये खबर! एक ओर राज्य में शराबबंदी का प्लान तैयार, मंत्री ने दिए संकेत

Liquor Ban Latest Update: देश के एक और राज्य में शराबबंदी हो सकती है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खुद प्रदेश के मंत्री ने इसके संकेत दिए और बताया कि सरकार प्रदेश में किस तरीके से शराब पर प्रतिबंध लगाएगी?

Home Delivery of Liquor

देश के कई राज्यों में होम डिलीवरी का ट्रायल चल रहा है।

Odisha Government Plan to Ban Liquor: शराब पीने के शौकीनों को झटका देने वाली खबर सामने आई है। शराब बैन करने को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। एक और स्टेट में शराब बैन करने की तैयारी चल रही है। जी हां, अब ओडिशा में शराब बैन हो सकती है। सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खुद प्रदेश के मंत्री नित्यानंद गोंड ने इसके संकेत दिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडिशा की भाजपा सरकार प्रदेश में शराब बैन करने पर विचार कर रही है, लेकिन बैन एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से प्रदेश को शराबमुक्त ओडिशा बनाया जाएगा। कई सरकारें अपने स्टेट में शराब पर बैन लगा चुकी हैं। बेशक शराब बैन करने से सरकार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जाने की आवश्यता है।

विज्ञापन

देश के इन राज्यों में हो चुकी शराबबंदी?

बता दें कि देश में सबसे पहले गुजरात में शराब बैन हुई थी। इसके बाद बिहार मिजोरम, नागालैंड, लक्षद्वीप में भी शराब बैन है। मणिपुर ने पहले शराब पूरी तरह प्रतिबंधित की थी, लेकिन रेवेन्यू को नुकसान पहुंचता देख इसमें छूट दे दी गई। गुजरात में जहरीली शराब पीने से 54 लोगों की मौत हो गई थी। घटना से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में शराबबंदी कर दी थी। आंध्र प्रदेश में शराबबंदी हुई थी, लेकिन सरकार बदलते ही नियम भी बदल गए। हरियाणा ने भी शराब बैन हुई थी, लेकिन 2 साल बाद ही प्रतिबंध वापस ले लिया गया।

विज्ञापन

क्यों देश में बैन नहीं हो सकती शराब?

विज्ञापन

बता दें कि कई बार पूरे देश में शराब बैन करने की कोशिशें की गईं, लेकिन शराब पर पूरी तरह बैन लगाना संभव नहीं है। इसके 2 कारण सामने आए हैं। एक शराब पर बैन लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। राज्य सरकार को कम रेवेन्यू होता है तो केंद्र सरकार का रेवेन्यू भी घट जाता है। दूसरा, शराब पर प्रतिबंध लगने से दूसरे राज्यों से इसकी तस्करी होने लगती है, जबकि देश में किसी भी चीज की तस्करी बैन है और कानून के तहत अपराध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ