Nitish Kumar Son Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद कई लोगों ने पहली बार निशांत को देखा होगा। जहां नीतीश कुमार आए दिन मीडिया में हेडलाइन्स बटोरते हैं तो वहीं उनका परिवार लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहता है। तो आइए जानते हैं कि निशांत कुमार आखिर कौन हैं और क्यों वो पिता की तरह राजनीति में नहीं आना चाहते हैं?
निशांत ने क्यों बनाई राजनीति से दूरी?
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलें तेज होने लगी थीं, जिन पर निशांत ने फुल स्टॉप लगा दिया है। निशांत ने सियासी गलियारों में एंट्री करने से साफ इनकार कर दिया है। वायरल वीडियो में निशांत कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैं मोबाइल पर हरे रामा हरे कृष्णा सुनता हूं। उसमें आवाज अच्छी नहीं आती है। इसलिए स्पीकर खरीदने आया हूं ताकि और अच्छा सुन सकूं। निशांत के राजनीति में ना आने का जवाब भी यहीं छिपा है। दरअसल निशांत अध्यात्म के रास्ते पर चल पड़े हैं। इसलिए वो खुद को सियासत से दूर रखना चाहते हैं।
निशांत ने पहले भी नकारा
बता दें कि निशांत पहले भी राजनीति में आने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। कुछ साल पहले भी उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि वो पिता की तरह राजनीति का रुख नहीं करेंगे बल्कि अपना पूरा जीवन अध्यात्म को समर्पित करेंगे। गौरतलब है कि निशांत राजनीतिक कार्यक्रमों से भी दूर रहते हैं।
नीतीश का परिवार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिवार काफी छोटा है। उनकी फैमिली लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती है। नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 1973 में मंजू कुमारी से शादी की थी। 48 साल के निशांत नीतीश के इकलौते बेटे हैं। मंजू कुमारी का 2007 में निधन हो गया था। नीतीश के भाई-बहन समेत पूरा परिवार राजनीति से दूर रहता है।
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar के विरोध के बाद भी एक विधायक की कैसे बची कुर्सी? दो को किया था बर्खास्त
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
36 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
42 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines