हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'जनता ने मोदी है तो मुमकिन है पर लगाई मुहर', नीतीश के सांसद ने तारीफों के बांधे पुल

Bihar News: सांसद के बयान पर पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अगर सांसद को ‘मोदी है तो मुमकिन’ लग रहा है तो इस्तीफा दीजिए और बाहर आ जाइए।

विज्ञापन

JDU MP Sunil Kumar Pintu on PM Modi: चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद अब बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावती तेवर दिखने शुरू हो गए हैं। यहां JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पीएम मोदी की तारीफ कर दी है। इसे लेकर राजनीतिक गहमागहमी मची हुई है। सांसद के बयान से जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। अपने सांसद का बीजेपी के पक्ष में बोलना जेडीयू को सही नहीं लगा है।

क्या कहा सांसद ने

जेडीयू सांसद सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि तीन राज्यों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। बीजेपी ने मोदी है तो मुमकिन है और मोदी मैजिक का जो नारा दिया है जनता ने इसपर मोहर लगाकर इस बात को सही कर दिया। सही में मोदी मैजिक है। सांसद ने चार जातियों पर पीएम मोदी के बयान की तारीफ की। जातियों के सवाल पर सांसद ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी महिलाओं और नौजवानों को नौकरी और हर व्यक्ति को काम मिले, इसका प्रयास सही है।

ये भी पढ़ें-लोकायुक्त ने कर्नाटक में की 63 जगहों पर छापेमारी, करोड़ों के कीमती सामान बरामद

इस्तीफे की मांग

वहीं इसपर पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर सांसद को ‘मोदी है तो मुमकिन’ लग रहा है तो इस्तीफा दीजिए और बाहर आ जाइए। आपने हमारी पार्टी के नाम पर वोट लिया था, अब समय कम ही बचा है, इस्तीफा दीजिए। बता दें कि सुनील कुमार पिंटू बिहार के सीतामढ़ी से सांसद हैं। वे इस सीट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।

सांसद के बयान को विपक्षी गठबंधन के भविष्य को लेकर भी देखा जा रहा है, क्योंकि सीएम नीतीश कुमार कुछ समय पहले ही कई राज्यों का दौरान करके गैर बीजेपी दलों को एकजुट करने में लगे हुए थे। अब कहा जा रहा है कि क्या वे अपनी पार्टी ही नहीं संभाल पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-गजब का जज्बा! बिना हाथों के पैदा हुई महिला चलाने लगी कार, हर तरफ हो रही तारीफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें