नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज दिल्ली दौरे का दूसरा दिन है। सीएम नीतीश 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के विरोध में विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं। इस क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री मंगलवार को लेफ्ट नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
खबरों की मानें सीएम नीतीश आज सीताराम येचुरी और डी राजा से मिलेंगे। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं। नीतीश कुमार ने हाल ही में दावा किया था कि विपक्ष एकजुट रहे तो 2024 के चुनाव में बड़ी सफलता हासिल होगी।
अभी पढ़ें – राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी
कल राहुल गांधी से मिले थे
सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड आवास पर मुलाकात की थी। सूत्रों ने कहा कि यह चर्चा पूरी तरह से 2024 और विपक्ष को एकजुट करने की मुहीम पर केंद्रित थी, जिसके अंत में सीएम नीतीश संवाददाताओं से हुई चर्चा में उन्होंने कहा कि शीर्ष पद के लिए उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।
कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। मेरी कोशिश आम चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करना है। मेरा खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने का कोई इरादा नहीं है।”
दिल्ली आने से पहले लालू से की मुलाकात
लालू यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने आज लालू यादव से मुलाकात की है और अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर उन्हें जानकारी दी। इस बीच जब मीडिया ने उनसे विपक्षी एकजुटता और 2024 के आम चुनाव में उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के संबंध में प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा या आकांक्षा नहीं है।
अभी पढ़ें – इसरो बनाएगा रिवर्सिबल रॉकेट, लॉन्चिंग की लागत में आएगी भारी कमी
समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा, अगर समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा। बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड ने हाल ही में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का साथ छोड़ा है और अब वह एक बार फिर से महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है।
पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्ष को एकजुट करने के लिए अधिकृत कर दिया है। नीतीश कुमार का पूरा फोकस भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने पर है। इसके लिए नीतीश सारी विपक्षी पार्टियों को जोड़ने की कोशिश में हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
10 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines