पटना: बिहार में एनडीए से बाहर निकलने के बाद नीतीश कुमार की नजर अब दिल्ली पर है। महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में हैं। ऐसे में नीतीश युवाओं की मांग पर तत्काल प्रभाव से एक्शन ले रहे हैं। बेरोजगारों को नाराज करने का रत्ती भर रिस्क नहीं उठा रहे हैं। शिकायतें आ रही हैं तो चट सुनवाई और पट एक्शन हो रहा है।
बिहार में दस दिन के अंदर नीतीश कुमार ने छात्रों की मांग पर बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी के दो फैसले पलट दिया है। बता दें कि पहले बीपीएससी कैंडिडेट्स ने दो पाली (शिफ्ट) में परीक्षा लेने और पर्सेंटाइल सिस्टम का विरोध करते हुए पटना में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में पुलिस ने लाठी भांजी थी।
इसके कुछ दिन पहले ही सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने फटाफट बीपीएससी मामले का संज्ञान लिया और मुख्य सचिव से लेकर बीपीएससी चेयरमैन तक को बुलाया। बीपीएससी चैयरमैन के साथ मीटिंग के बाद अब बीपीएससी पीटी की परीक्षा दो के बदले एक ही पाली में होगी।
बीपीएससी ने पीटी परीक्षा की तिथि 21 सितंबर जारी कर दी। युवाओं ने फिर से नारजगी जताई। नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर थे, वहां उन्होंने कई पार्टियों के प्रमुखों से मुलाकात की। दिल्ली दौरे पर गए नीतीश कुमार से यूपीएससी और बीपीएससी दोनों की तैयारी कर रहे कुछ कैंडिडेट मिले और कहा कि 21 सितंबर को यूपीएससी की मुख्य परीक्षा है जबकि बीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का डेट रख दिया है। छात्रों ने कहा कि डेट के चलते उन लोगों को एक परीक्षा छोड़ना पड़ेगा जो दोनों देना चाहते हैं।
अभी पढ़ें – कोई रिस्क नहीं लेना चाहते नीतीश कुमार, छात्रों की मांग पर फटाफट लिए दो बड़े फैसले
नीतीश कुमार ने मिलने आए छात्रों को भरोसा दिया कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। नीतीश गुरुवार पटना पहुंचे और शुक्रवार की दोपहर बीपीएससी पीटी परीक्षा की तारीख 21 सितंबर से बदलकर 30 सितंबर होने का फैसला आ गया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
10 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines