क्या नितिन गडकरी को उद्धव ठाकरे ने दिया ऑफर? केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया जवाब

Nitin Gadkari Uddhav Thackeray Ticket Offer: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्धव ठाकरे की ओर से टिकट ऑफर करने वाले सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी को छोड़कर दूसरे किसी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता। 

Union Minister Nitin Gadkari

Union Minister Nitin Gadkari (File Photo)

विज्ञापन

Nitin Gadkari Uddhav Thackeray Ticket Offer: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बीजेपी ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार दिया है। हालांकि उनके सामने विपक्ष का उम्मीदवार कौन होगा, अभी तक ये तय नहीं हुआ है, लेकिन इस बीच गडकरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार मैं रिकॉडब्रेक मार्जिन से जीतने वाला हूं। News 24 के खास शो ‘आमने-सामने’ में एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने उनसे पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे ने आपको टिकट ऑफर किया था? तो इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

संघ का स्वयंसेवक

नितिन गडकरी ने कहा- मैं राजनीति में केवल एमपी, एमएलए या मंत्री बनने नहीं आया हूं। मैं संघ का स्वयंसेवक हूं और भाजपा मेरा परिवार है। हमारे लिए पार्टी और देश सर्वोपरि है। मैं इस बात का निष्ठा से पालन करता हूं। उद्धव ठाकरे ने मुझे फोन नहीं किया था। उन्होंने बस ऐसे ही कभी कहा था, लेकिन मेरी पार्टी को छोड़कर दूसरे किसी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता।

Advertisment

शिवसेना वैसी नहीं रही

एक वक्त था जब नितिन गडकरी ने शिवसेना को बीजेपी में लाकर खड़ा किया था। अबकी शिवसेना में नितिन गडकरी क्या फर्क देखते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- अब शिवसेना वैसी नहीं रही। बालासाहेब ठाकरे हमेशा कहते थे कि जीवनभर कांग्रेस से गठबंधन नहीं करूंगा, लेकिन अब शिवसेना ने कांग्रेस के साथ अलायंस किया। इसलिए शिवसेना की हिंदुत्व और कांग्रेस की अलग विचारधारा के चलते कार्यकर्ताओं के मन में असंतोष है।

हालांकि राजनीति में परिस्थितियां देखी जाती हैं। इसलिए पॉलिटिकल पंडित कहते हैं कि क्रिकेट और पॉलिटिक्स में कभी भी कुछ भी हो सकता है। गडकरी ने इसके साथ ही एनडीए के 400 पार सीटों के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार हम रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेंगे। एनडीए का गठबंधन इतिहास रचने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ