Nitin Gadkari on live-in relationship: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा यह समाज के नियमों के खिलाफ है और इससे सामाजिक ढांचे का पतन हो सकता है। उन्होंने ये बातें यूट्यूब पोडकास्ट के दौरान कही। इसके साथ ही गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप को भी गलत करार दिया।
केंद्रीय मंत्री ने पॉडकास्ट के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए कहा एक बार वे ब्रिटेन के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से देश के प्रमुख मुद्दों के बारे में पूछा था। इस दौरान उन्होंने कहा यूरोपीय देशों में सबसे बड़ी समस्या यह है कि पुरुष और महिलाएं शादी करने में रुचि नहीं रखती वे लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः अमित शाह-RSS पर बुरी तरह भड़के प्रकाश आंबेडकर, बोले- पुरानी मानसिकता बाहर आ गई
लोग शादी नहीं करेंगे तो बच्चे कैसे होंगे
गडकरी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा यदि लोग शादी नहीं करेंगे तो बच्चे कैसे होंगे और जो बच्चे लिव इन रिलेशनशिप के जरिए हो रहे हैं, उनका भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा अगर आप सामाजिक ढांचे को तोड़ देंगे तो इसका लोगों पर क्या असर होगा? भारत को अधिक बच्चों की आवश्यकता है या कम बच्चों की? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा सवाल यह नहीं है। माता-पिता का कर्तव्य है वे बच्चे पैदा करें और उनका पालन-पोषण ठीक करें।
लिव इन रिलेशनशिप समाज को नष्ट कर देगा
केंद्रीय मंत्री ने शिकायती लहजे में कहा यदि आप कहते हैं कि आपने मजे के लिए बच्चे पैदा किए हैं फिर अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लेते हैं, ये सब काम नहीं करने वाला है। गडकरी ने कहा लिव इन रिलेशनशिप समाज को नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा समाज में कुछ नियम होते हैं उन्हें इनका पालन करना चाहिए। वहीं समलैंगिक विवाह को लेकर उन्होंने कहा यह सामाजिक ढांचे के पतन का कारण बनेगा। गडकरी ने लिंगानुपात बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कही ऐसा न हो कि 1500 महिलाएं और 1000 पुरुष हो तो हमें पुरुषों को दो पत्नी रखने की अनुमति देनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः Train Accident: ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची चीख पुकार; पटना से मुंबई आ रही थी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
7 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
33 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines