Train Accident: ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची चीख पुकार; पटना से मुंबई आ रही थी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Indian Railways Train Accident: बिहार में एक ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन मुंबई आ रही थी कि अचानक कोच से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई। आग देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई, लेकिन आग को समय रहते बुझाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।

Patna Bandra Express

ट्रेन की चैकिंग करती पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

Patna Bandra Express Coach Fire: बिहार से मुंबई आने वाली ट्रेन नंबर 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई, जिसे देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी थी और हादसा बक्सर के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बोगी में लगी आग को रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने देखा तो पायलट को सूचना दी। पायलट ने ट्रेन को दानापुर-डीडीयू रेलखंड के स्टेशन डुमरांव पर रोका।

विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल रूम, GRP और फायर ब्रिगेड को दी, जिन्होंने मौके पर आकर कोच में लगी आग को बुझाया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने जली हुई बोगी को अलग करके ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया। हादसा बुधवार रात करीब 1 बजे हुआ। वहीं ट्रेन स्टेशन पर करीब 3 घंटे रुकी रही। रेल मंत्रालय ने हादसे की रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक ट्रेन की हर बोगी खंगाली गई, ताकि आग लगने का सुराग मिल सके।

विज्ञापन

रेलवे कर्मियों की तत्परता से बची जानें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 13 सदस्यों वाली फायर ब्रिगेड टीम ने बचाव अभियान चलाया। पुलिस जवानों ने रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर सवारियों को बोगियों को नीचे उतारा। इसके बाद उनके सामान की चैकिंग की गई। एक-एक बोगी को तलाश गया, ताकि आग लगने के कारण पत चल सके। घटनाक्रम के दौरान यात्रियों में दहशत फैली रही, लेकिन रेलवे कर्मचारी और पुलिस जवान उन्हें संभालते दिखे।

विज्ञापन

ट्रेन के जिस कोच में आग लगी थी, उसे रेलवे के इंजीनियरों ने काटकर अलग किया। इसके बाद ट्रेन को बांद्रा भेजा गया। इस दौरान 3 घंटे तक रेलवे कर्मियों और पुलिस में अफरा तफरी मची रही। रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे कर्मियों की तत्परता से आग लगने से समय रहने पता चल गया। अगर आग लगी रहती और ट्रेन दौड़ती रहती तो 500 से ज्यादा यात्रियों की जान को खतरा था, हादसा हो सकता था।

फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आग ट्रेन के LLB कोच के पहिए और एक्सल के बीच भड़की थी। इसे बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि चक्का और कूलेंट जाम हो सकता था। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक्सटिंग्विशर सिलेंडर इस्तेमाल करके बेहद सूझबूझ के साथ आग बुझाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ