निठारी हत्याकांड के सभी 13 केसों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने सुसाइड कर लिया है. 18 सितंबर 2026 को हरिद्वार में भूपतवाला इलाके में चाय की एक दुकान में वह फंदे पर लटका मिला. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. वहीं मामले में जांच करते हुए पुलिस ने जब चाय की दुकान के मालिक अनिल शर्मा से बात की तो उसने कई खुलासे किए. वहीं एक और शख्स जय कश्यप ने भी उसके बार में काफी कुछ बताया. उसके भाई के बयान भी दर्ज किए गए.
सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में सुसाइड पर उठे 5 सवाल, क्या राज खुलने के डर से उसकी हत्या हुई?
7000 रुपये महीना किराये पर ली थी दुकान
अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र कोली ने उससे चाय की दुकान किराये पर ली थी और उसने अपना नाम सदा राम बताया था. उसने बताया था कि वह रोशनबाद में सरकारी फैक्ट्री में काम करता था. लेकिन वहां सैलरी कम थी, इसलिए वह हरिद्वार काम की तलाश में आया. उसने 14000 रुपये एडवांस देकर दुकान 7000 रुपये महीना किराये पर ली थी. वह हरिद्वार काम करने इसलिए आया, क्योंकि यहां अगले साल अर्धकुंभ मेला लगने वाला है, इसलिए तब तक दुकान सेट हो जाएगी, लेकिन अब पता चला है कि वह निठारी कांड वाला सुरेंद्र कोली है.
जून 2026 में परिवार से मिलने गांव गया था
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला निवासी सुरेंद्र कोली के भाई आनंद कोली ने बताया कि नवंबर 2025 में जेल से रिहा होने के बाद जून में वह परिवार से मिलने आए थे और 15 दिन तक उनके साथ रहे थे. हरिद्वार में चाय की दुकान खोलने से पहले सुरेंद्र ने हरिद्वार और उसके आस-पास के इलाकों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और मजदूरी की थी. सुरेंद्र कोली के गांव मंगरुखाल की सरपंच 30 वर्षीय इशू देवी ने बताया कि सुरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी शांति देवी 2010 में अपने 2 बच्चों के साथ गांव छोड़कर चली गई थी. गांव में उनका पैतृक घर खंडहर हो चुका है और भाई कभी-कभी गांव आता है.
निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोहली ने किया सुसाइड, हरिद्वार में बेचता था चाय
दोस्त के दोस्त को अपना नाम सदाराम बताया
सुरेंद्र के गांव निवासी राजेंद्र लखेड़ा (35) ने बताया कि सुरेंद्र कोली को नवंबर 2025 में निठारी कांड में बरी किया गया था, लेकिन गांव वालों को उसके वापस लौटने पर कोई आपत्ति नहीं थी. वह गांव आया, लेकिन यहां रहा नहीं और आज उसकी मौत होने की खबर मिली है. सुसाइड करने से 25 दिन पहले सुरेंद्र कोली अपने एक दोस्त के घर पर जय कश्यप नामक शख्स से मिला था, जिसे सुरेंद्र कोली ने अपना नाम सदा राम बताया था और रहने के लिए मकान तलाश कर देने का आग्रह किया था, लेकिन पहचान पत्र मांगे जाने पर वह मकान छोड़ चला गया.
आधार कार्ड मांगा तो मकान छोड़कर चला गया
जय कश्यप ने बताया कि सुरेंद्र कोली मकान मालिकन को अपना आधार कार्ड नहीं देना चाहता था. इसके बाद सुरेंद्र कोली हरिद्वार चला गया. इंसानियत के नाते सुरेंद्र कोली की मदी की थी और अकसर मकान-नौकरी तलाश रहे लोगों की मदद करता हूं. हालांकि सुरेंद्र ने बताया नहीं, लेकिन वह किसी परेशानी में था. उसकी मौत की खबर पढ़ने के बाद ही पता चला कि वह सदा राम नहीं निठारी कांड वाला सुरेंद्र कुमार कोली था, जो 19 साल जेल में बिताने के बाद नवंबर 2025 में जेल से रिहा हुआ था. जबकि उसे इस केस में फांसी और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
2 नौकरियां छोड़ने के बाद खोला था टी स्टॉल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेंद्र कोली 40 दिन पहले हरिद्वार आया था. वहां उसने सबसे पहले एक कारखाने में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की. इसके बाद उसने एक फर्म के जरिए अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ली. लेकिन यह नौकरी भी छोड़ दी और लाल माता मंदिर के सामने भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान किराये पर ले ली. वह दुकान के अंदर ही रहने लग था. लेकिन 18 सितंबर की सुबह जब उसने दुकान नहीं खोली तो पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. हरिद्वार शहर के सर्किल अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी मामले में जांच कर रहे.
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines