हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे', निशु आजाद ने मांगी पुलिस सुरक्षा, शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुई FIR

दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट में शामिल निशु आजाद को अब धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है और पुलिस सुरक्षा भी मांगी है. बता दें कि निशु के पिता से मारपीट का विवाद है और इसी मामले में निशु ने अपनी जान को खतरा बताया है.

विज्ञापन
निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है. (Credit-X)

23 जून 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल कंटेट क्रिएटर निशु आजाद को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसलिए निशु ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी है. निशु ने एक वीडियो जारी करके धमकियां देने के आरोप लगाए हैं. वहीं निशु आजाद ने धमकियां मिलने के मामले में संसद मार्ग थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट और IT एक्ट की धाराओं के तहत FIR भी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि की जा रही है.

निशु का धमकियों भरे फोन-मैसेज आने का दावा

निशु आजाद ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके फेसबुक अकाउंट एक्स पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं. अलग-अलग नंबरों से कॉल करके उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. अलग-अलग फोन नंबरों से धमकियों भरे मैसेज किए जा रहे हैं. हद तब पार हो गई, जब कुछ लोग घर के सामने आकर खड़े होने लगे और चिल्ला-चिल्लाकर उकसाने की कोशिश करने लगे. वे आपस में बातचीत करते हुए चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि BJP के सपोर्टर हैं, हम RSS वाले हैं तो हमारा कौन क्या बिगाड़ लेगा? हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता और न कुछ कहा सकता है.

घर के बाहर खड़े होकर धमकियां देने का आरोप

निशु आजाद ने कहा कि विनोद झाकड़ भैया मिलने के लिए आए थे और जब वे बाहर निकले तो उनको जाते हुए देखकर वे लोग बोले कि तू किससे डर रहा है? ऐसे में मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा खतरे में है. आज घर के बाहर खड़े हैं, कल वे घर में भी घुस सकते हैं. मुझे या मेरे मम्मी-पापा के साथ कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदार कौन लेगा? पुलिस विभाग से अनुरोध है कि मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि मुझे मेरे घरवालों की और घरवालों को मेरी सुरक्षा की चिंता है. इससे पहले की कोई अनहोनी घट जाए, प्लीज मामले में एक्शन लीजिए और सुरक्षा प्रदान कर दीजिए. 

विज्ञापन

निशु आजाद केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, दिल्ली पुलिस को मिली एक दिन की हिरासत

निशु आजाद को मिला कांग्रेस का खुला समर्थन

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बताया कि कांग्रेस निशु आजाद के साथ खड़ी है. निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज FIR में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और हत्या के प्रयास की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अब निशु आजाद और उनके पिता को धमकियां मिल रही हैं, जिसके खिलाफ संसद मार्ग थाने जाकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है. कांग्रेस के विधि विभाग के सदस्य ऋषभ रंजन भी थे. थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola