NIRF Rainking 2024: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें आईआईटी मद्रास ने लगातार छठी बार नंबर वन संस्थान होने का गौरव हासिल किया है। देश के टाॅप 10 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 7 आईआईटी भी शामिल हैं। रैकिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कैटेगरी में आईआईएम अहमदाबाद ने टाॅप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर आईआईएम बेंगलुरु रहा। तीसरे पर कोझिकोड रहा।
देश के टाॅप-10 सर्वोच्च संस्थान
- IIT मद्रास
- IIMC बेंगलुरु
- IIT बॉम्बे
- IIT दिल्ली
- IIT कानपुर
- IIT खड़गपुर
- एम्स, नई दिल्ली
- IIT रुड़की
- IIT गुवाहाटी
- JNU, नई दिल्ली
देश के टाॅप 10 विश्वविद्यालयों की सूची में बेंगुलरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पहले नंबर पर है। दिल्ली का जेएनयू दूसरे और जामिला मिलिया तीसरे नंबर पर है।
देश के टाॅप – 10 विश्वविद्यालय
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस , बेंगुलरु
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय , वाराणसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), नई दिल्ली
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी , अलीगढ़
- जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा का देखा मैच, 4 साथियों के साथ डिनर किया; कोलकाता डॉक्टर रेप केस में पुलिस ने किए नए खुलासे
बता दें कि देश का शिक्षा मंत्रालय सभी शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी करता है। जिसे एनआईआरफ कहा जाता है। शिक्षा मंत्रालय इसके लिए हर काॅलेज और संस्थान में जाकर वहां मौजूद संसाधनों के आधार पर रिसोर्स का निरीक्षण करता है। उसके आधार पर काॅलेज को रैंक देता है। इन पांच पैरामीटर्स पर दी जाती है रैंकिंग-
1. टीचिंग, लर्निंग और संसाधन
2. रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस
3. आउटरीच और समावेशिता
4. ग्रेजुएशन आउटकम
5. धारणा
एनआईआरएफ की रैंकिंग में कुल 13 कैटेगरी के संस्थान शामिल किए जाते हैं। जिसमें काॅलेज, रिसर्च संस्थान, मैनेजमेंट, फाॅर्मेसी, लाॅ, एग्रीकल्चर और इनोवेशन शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘अखिलेश-डिंपल के राइट हैंड, UP के मिनी CM…’, कौन हैं नवाब सिंह; जो अब छेड़खानी मामले में फंसे
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
18 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
57 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines