पहलगाम हमले पर NIA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जानें अब तक क्या-क्या पता चला?

पहलगाम आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट NIA ने तैयार कर ली है, जो जल्द ही गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इस जांच रिपोर्ट में किए गए खुलासों की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि NIA का आतंकी हमले को लेकर क्या कहना है?

MHA hands over Pahalgam terror attack investigation to NIA

केंद्र ने NIA को सौंपी पहलगाम आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है, जिसकी शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। NIA के DG (महाराष्ट्र कैडर) सदानंद दाते ने पहलगाम में घटनास्थल का दौरा किया था। DG ने ही जांच रिपोर्ट तैयार की है और वह इस रिपोर्ट को गृह मंत्रालय को सौंप देंगे। NIA की जांच रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हमले की साजिश ISI के इशारे पर लश्कर-ए-तैयबा के POK में बने हेड क्वार्टर में रची गई थी।

आतंकी हमले में 2 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं, जिन पर 20-20 लाख का इनाम रखा गया है। इन आतंकियों के नाम हाशिम मूसा (पाकिस्तानी सेना का कमांडो) और अली उर्फ तल है। दोनों लश्कर के ट्रेंड आतंकी है , जिन्होंने ISI के साथ मिलकर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। NIA ने अपनी रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले के लिए सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। आतंकी हमले से सीधा पाकिस्तान का कनेक्शन मिला है।

विज्ञापन

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल दिन मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। 4 से 5 हथियारों से लैस आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले से भारत सरकार, भारतीय सेना और भारतवासी भड़के हुए हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को आतंकवाद का कुचलने के लिए फ्री हैंड दे दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के फैसले

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधि तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी। संधि को पूरी तरह तोड़ने के लिए 3 स्तर की प्लानिंग भी कर ली है। भारत ने अटारी बॉर्डर को बंद करके पाकिस्तान से सभी तरह के संबंध तोड़ लिए हैं। पाकिस्तान के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्तानियों को दिए गए सभी 14 कैटेगरी के वीजा रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ