आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग लोकेशन पर एनआईए की छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आज सुबह से ही जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुंछ, राजौरी और जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में छापेमारी की जा रही है।
और पढ़िए – Manipur violence: सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई; सरकार ने बताए राज्य के ताजा हालात, कोर्ट ने 10 दिन में मांगी स्टेटस रिपोर्ट
2 मई को भी जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों में हुई थी छापेमारी
सूत्रों ने कहा कि विभिन्न छद्म नामों से संचालित आतंकी समूहों द्वारा अपने पाकिस्तानी कमांडरों/संचालकों के इशारे पर रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित मामले से संबंधित छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 2 मई को भी जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 12 लोकेशन पर छापेमारी की गई थी।
2 मई को जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल क्षेत्र, मध्य और दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली थी। जानकारी दी गई थी कि छापेमारी आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए टेरर नेटवर्क और अन्य मामलों पर एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं।
और पढ़िए – Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव में किसे मिलेगी ‘बजरंगबली’ की संजीवनी, यहां देखें स्पेशल रिपोर्ट
श्रीनगर में आज केंद्रीय गृह सचिव सुरक्षा समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता
केंद्रीय गृह सचिव आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने कहा कि शीर्ष खुफिया अधिकारी, पुलिस, अर्धसैनिक बल के प्रमुख, निदेशक आईबी श्रीनगर में आगामी जी20 बैठक के मद्देनजर आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जी20 सुरक्षा के अलावा अमरनाथ यात्रा सुरक्षा और पुंछ, राजौरी हमले की स्थितियों पर भी चर्चा की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
12 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines