हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मिजोरम में NIA की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

विज्ञापन

मिजोरम: एनआईए ने मिजोरम के आइजोल जिले में दो स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान सुरक्षा एजेंसी को 1000 डेटोनेटर, 4500 मीटर डेटोनेटर फ्यूज वायर सहित 2400 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुए हैं। इतना भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से जांच एजेंसी समेत स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसी मामले की जांच में जुटी है।

अभी पढ़ें – SCO Summit 2022: पीएम मोदी दो दिवसीय SCO समिट के लिए आज होंगे रवाना, उज्बेकिस्तान में रूस, चीन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात संभव

 

 

अभी पढ़ें – Weather Forecast: अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

एनआईए सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में 73500 रुपए नकदी और 2935500 क्यात (म्यांमार मुद्रा) भी बरामद हुई है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है। इससे पहले एनआईए से म्यांमार की निर्वासित राष्ट्रीय एकता सरकार की एक शाखा पीपुल्स डिफेंस फोर्स को हथियारों और विस्फोटकों की कथित तस्करी की जांच कराने की बात कही गई थी। कहा गया है कि जांच एजेंसी इस तरह की तस्करी को सुविधाजनक बनाने में पूर्वोत्तर स्थित भारतीय विद्रोहियों की भूमिका की जांच करते हुए सीमा पार संबंधों को देख रही है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें