महाराष्ट्र से दिलचस्प मामला, किसान को बीमा क्लेम में मिले 52 रुपए, संभालने के लिए मांगी पुलिस प्रोटेक्शन

Maharashtra Farmer Demanded Police Protection For Rs 52.29: इस पत्र में किसान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हे फसल खबर होने पर जो बीमा राशि मिली है, उसे संभाल नहीं सकते है

image - 2023-12-12T202059.022

Maharashtra Farmer Demanded Police Protection For Rs 52.29: महाराष्ट्र से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां एक किसान ने सरकार द्वारा मिले बीमा के 52.29 रुपए के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। किसान ने पुलिस सुरक्षा मांगने के लिए अधीक्षक को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में किसान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें फसल खबर होने पर जो बीमा राशि मिली है, उसे संभाल नहीं सकते। उन्हें डर है कि कहीं उनके पैसे कोई छीन न ले, इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है।

विज्ञापन

किसान दिलीप राठौड़

बीमा के 52.29 रुपए के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करने वाले इस किसान का नाम दिलीप राठौड़ है, जो यवतमाल के घाटंजी थाना के शिवानी गांव का रहने वाला है। बेमौसम बारिश के कारण दिलीप राठौड़ की कपास और सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ था। इसके लिए उन्हें सरकार की के अल्प बीमा योजना के तहत 52.99 रुपये भुगतान किया गया। जिससे दिलीप राठौड़ काफी निराश हुए, अपनी व्यक्त करते हुए दिलीप राठौड़ ने यवतमाल के पुलिस अधीक्षक को व्यंग्यात्मक पत्र लिखकर बीमा के 52.29 रुपए के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन

गुवाहाटी ट्रिप जरूर जाऊंगा

इतना ही नहीं किसान ने शिंदे सरकार के गठन से पहले, विधायकों की गुवाहाटी ट्रिप पर तंज कंसते हुए पत्र में लिखा कि वो बीमा के इन पैसों से कर्ज भी चुका लेंगे, अपनी बीमार बीवी का इलाज भी करवा लेंगे। अगर फिर भी पैसे बचे वो परिवार के साथ गुवाहाटी ट्रिप जरूर जाएंगे।

विज्ञापन

7 दिसंबर को लिखा पत्र

किसान दिलीप राठौड़ ने यवतमाल पुलिस अधीक्षक को ये पत्र 7 दिसंबर को लिखा था। राठौड़ के इस पत्र को एनसीपी विधायक अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानसभा के बाहर मीडिया के साथ शेयर किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ