Jammu Kashmir NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 12 स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने पिछले साल जून में मामला दर्ज किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का उद्देश्य आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश का पता लगाना है।
बता दें कि ओवरग्राउंड वर्कर्स (OWG) की ओर से रची गई आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने के मामले में पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में NIA की कई टीमों ने केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर संदिग्धों और ओडब्ल्यूजी के परिसरों की तलाशी ली।
और पढ़िए – Afzal Ansari Disqualified: अफजाल अंसारी की छिनी सांसदी, दो दिन पहले हुई थी चार साल की सजा
पिछले साल 23 दिसंबर को भी ली गई थी तलाशी
पिछले साल 23 दिसंबर को NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ली थी, जो इस इनपुट के आधार पर दर्ज किया गया था कि तत्कालीन राज्य में विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आतंकवादी गतिविधियों को फैला रहे हैं। एजेंसी ने इसके बाद कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर और जम्मू जिलों में स्थानों की तलाशी ली थी।
यह मामला अपने पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के इशारे पर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा रची गई आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश से संबंधित है।
और पढ़िए – Karnataka Election: ‘बीजेपी किसी लिंगायत को नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री…’, एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना
एनआईए ने पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। पिछले साल चलाए गए तलाशी अभियान में आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने संदिग्धों के परिसरों से विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त किए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines