NIA Raid : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कैडरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एनआईए ने ये छापेमारी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश में की है। NIA की टीम अलग-अलग राज्यों में करीब दर्जनभर से ज्यादा जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन

NIA ने बिहार के मोतिहारी और दरभंगा में कई ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी फंडिंग को लेकर एनआईए ने छापा मारा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैन होने के बावजूद PFI काम कर रहा था। मोतिहारी में PFI कार्यकर्ता की निशानदेही पर सज्जाद नाम के शख्स के ठिकानों पर रेड की गई है। सज्जाद 14 महीने से दुबई में था तो दरभंगा में डॉक्टर सारिक रजा के घर पर NIA की टीम पहुंची है।

विज्ञापन
और पढ़िए – यूपी के बाद अब बिहार में ‘मिट्टी में मिला दूंगा’ वाला बयान, CM नीतीश कुमार का BJP नेता सम्राट पर पलटवार- ‘बुद्धि नहीं है’

NIA की यह कार्रवाई सुबह लगभग चार बजे चल रही। सूत्रों के अनुसार PFI संगठन से जुड़े मामले को लेकर पूछताछ की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले एनआईए की टीम इस गांव में मो सनाउल्लाह और मो. मुस्तकीम के घर छापेमारी कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ