यूपी के बाद अब बिहार में 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाला बयान, CM नीतीश कुमार का BJP नेता सम्राट पर पलटवार- 'बुद्धि नहीं है'

Liquor Mafia, Samrat Choudhary, Nitish Kumar, JDU, RJD, BJP, Bihar Assembly

Bihar Politics: ‘मिट्टी में मिला देंगे….।’ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का फरवरी में विधानसभा में दिया ये बयान आपको याद जरूर होगा। उन्होंने 2005 में हुए प्रयागराज के विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल मर्डर के बाद कहा था। हत्या का आरोप अतीक-अशरफ के परिवार पर था। सीएम योगी ने ऐलान किया था कि जो भी इस साजिश में होगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे।

अब ये मिट्टी में मिला देने वाला बयान यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में पहुंच गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 याद कीजिए साथियों, नीतीश कुमार जी ने कहा था कि मैं भाजपा के साथ जाऊंगा, इससे अच्छा मैं मिट्टी में मिलना पसंद करूंगा। आप तो 5 साल तक हमारे साथ रहे, हम वो मिट्टी ढूंढ रहे हैं कि किस मिट्टी में मिले हैं। मैंने तो कहा कि राजनीतिक तौर पर आपको मिट्टी में लोग मिलाएंगे लेकिन उनको (नीतीश कुमार) समझ में आया कि हम उनको ही मिट्टी में मिला रहे हैं। ऐसा नहीं है, मेरा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नीतीश कुमार से नहीं है।

नीतीश कुमार ने किया पलटवार

सम्राट चौधरी के बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए बुद्धि नहीं है। जो इच्छा है करें।

सम्राट चौधरी बोले- सीएम को राजनीतिक शब्दों का अर्थ नहीं पता

नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का राजनीतिक तौर पर शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी बीजेपी को खत्म करने का संकल्प लेने वाले नीतीश कुमार से मेरी कोई निजी दुश्मनी या झगड़ा नहीं है। लड़ाई सिर्फ उनके सिद्धांत और विचाराधार को लेकर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 फरवरी 2014 को अपने दिए बयान को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि बीजेपी रहे या मिट्टी में मिल जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ