NIA: आतंकवाद और ड्रग तस्करी के फॉरेन कनेक्शन का NIA जांच कर रही है। NIA फिलहाल ऐसे कुल 11 मामलों में जांच कर रही है। मंगलवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 11 ऐसे मामलों में जांच कर रही है जिनमें भारत और विदेश में स्थित आतंकवादियों, ड्रग तस्करों और अन्य तस्करों के बीच सांठगांठ पाई गई है।
BSP सांसद ने किया सवाल
दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता कुंवर दानिश अली ने इस बारे में सवाल किया था। उन्होंने पूछा, क्या सरकार भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, ड्रग तस्करों और तस्करों के बीच सांठगांठ के मामलों की संख्या में वृद्धि से अवगत है? इस पर जवाब देते हुए गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय बताया कि इन 11 मामलों में से दो, 2019 में, चार-चार 2020 और 2021 में और एक इस साल दर्ज किए गए थे।
यह हो रही कार्रवाई
आगे गृहराज्य मंत्री ने कहा, इन 11 मामलों में कुल 112 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 10 मामलों में 115 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। वहीं, गैंगस्टर-आतंकवाद गठजोड़ मामले की जांच के सिलसिले में इस साल अब तक एनआईए ने देश भर में 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। सितंबर में, NIA ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 52 स्थानों पर तलाशी ली थी भारत और विदेशों में स्थित कुछ सबसे हताश गिरोह के नेताओं और उनके सहयोगियों, जो इस तरह की आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, की पहचान की गई और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
13 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
35 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines