Coimbatore Car Bomb Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कोयंबटूर बम विस्फोट मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआईए ने मोहम्मद असरूथीन, मोहम्मद थलहा, फिरोज, मोहम्मद रियास, नवास और अफसर खान पर आईपीसी की कई धाराओं में आरोपी बनाया है।
बता दें कि 23 अक्टूबर 2022 को कोयबटूर के उक्कडम के इस्वरन कोविल स्ट्रीट पर स्थित अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल मंदिर के सामने विस्फोट हुआ था। इस हमले में विस्फोट का कथित मुख्य हमलावर जमीशा मुबीन की मौत हो गई थी। वह आईएसआईएस की विचाराधारा से प्रेरित था। वह आईईडी से लैस गाड़ी को चला रहा था, तभी मंदिर के सामने धमाका हो गया था।
आईएसआईएस से प्रेरित थे हमलावर
एनआईए ने इस केस में 27 अक्टूबर 2022 को मामला दर्ज किया था। एनआईए के मुताबिक आरोपी जेमीशा मुबीन ने आईएसआईएस से ‘शपथ’ लेने के बाद एक आत्मघाती हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी। उसका इरादा लोगों में दहशत फैलाने का था। वह एक विशेष धार्मिक आस्था के प्रतीकों और स्मारकों को व्यापक नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।
श्रीलंका जैसा विस्फोट करना चाहते थे
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि आरोपी मोहम्मद असरुथीन के पास से एक पेन ड्राइव मिली थी, जिसमें जेमीशा की वीडियो रिकॉर्डिंग थी, जिसमें उसने खुद की पहचान दौलत-ए-इस्लामिया के सदस्य के रूप में की थी। मुबीन ने ‘काफ़िरों’ (नास्तिकों) के खिलाफ आत्मघाती आतंकी हमला करने और शहीद होने के अपने इरादे पर विस्तार से बात की थी। मुबीन 21 अप्रैल, 2019 को श्रीलंका बम विस्फोट के मास्टरमाइंड मौलवी जहरान बिन हाशिम से प्रेरित था। इस बम धमाके में 260 से अधिक लोग मारे गए थे और वह इसी तरह के हमले करने की योजना केरल और तमिलनाडु में बना रहा था।
इस तरह दिया विस्फोट को अंजाम
एनआईए ने कहा कि थल्हा ने धमाके के लिए मारुति 800 नीले रंग की कार का इस्तेमाल किया था। जबकि फिरोज, रियास और नवास ने कार में विस्फोटक और गैस सिलेंडर लोड किए थे। मुबीन के दोनों चचेरे भाइयों असरुथीन और अफसर ने हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक घटकों को खरीदा, तोला, मिलाया और पैक किया था।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, गाड़ी में लगी आग, पांच जवान शहीद
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
31 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines