UPI Toll Tax Payment Service: यात्रियों के लिए NHAI ने एक राहत की खबर दी है। सड़कों पर लाखों यात्री रोज सफर करते हैं, जिसमें से बहुत सी गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगा होता है, जिसके चलते उनको कैश देना पड़ता है। इन्हीं लोगों के लिए अब UPI सर्विस शुरू करने का प्लान बनाया गया है। इसकी शुरुआत आज से हरियाणा में मानेसर के पास खेड़कीदौला टोल से की जाएगी। टोल प्लाजा पर इसके लिए QR कोड लगाए जाएंगे। जानिए इससे क्या फायदे होंगे और देशभर के टोल प्लाजा पर इस सर्विस को कब से शुरू किया जाएगा?
आज से नई शुरुआत
NHAI ने टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर QR कोड की शुरुआत आज ले कर दी है। हालांकि, इसकी शुरुआत देश में केवल एक ही टोल प्लाजा खेड़कीदौला टोल से की जा रही है। यहां पर कैश में दोगुना चार्ज देने वाले UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। यानी यात्रियों को अब कैश के साथ-साथ UPI पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, आज से इसकी शुरुआत को ट्रायल मोड भी कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: SwaRail App को कैसे बनाया जाए बेहतर… रेलवे को ऐसे भेजें अपना फीडबैक
नकद या UPI क्या बेहतर?
हरियाणा के इस टोल पर यूपीआई पेमेंट को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। जिससे ये देखा जाएगा कि क्या इससे पेमेंट करने में नकद से ज्यादा समय लग रहा है या कम। हालांकि, इसको लेकर कहा जा रहा है कि यूपीआई से पेमेंट करने से नकद के मुकाबले कम ही वक्त लगेगा। इस स्टडी से ये साफ हो जाएगा कि यह समय कितना कम होगा।
देश में कब तक होगा शुरू?
यूपीआई से पेमेंट करने का सिस्टम इसका फीडबैक मिलने के बाद ही देशभर में लागू किया जाएगा। सभी टोल प्लाजा पर QR कोड दिए जाएंगे, जिसपर उस टोल को चलाने वाली कंपनी का नाम लिखा होगा। इससे समय की बचत के अलावा नकद में टोल देने वाले सिस्टम में आए बड़े फर्जीवाड़े को भी रोकने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: होली पर चढ़ा राजनीतिक रंग, बाजारों में मिल रहा मोदी मुखौटा और KGF पिचकारी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines