देश में चालू तीन बड़ी परियोजनाएं, एक के बनने से 6 घंटे का सफर होगा 2.5 घंटे में

देश में इन दिनों कई सारे रोड और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के निर्माण का काम चल रहा है। इस खबर में आपको देश के 3 खास और बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के बारे में बताएंगे, जिनके बनने से ‘देश की रफ्तार’ में बढ़ोतरी होगी।

NHAI Expressway

भारत सरकार देश में कई बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इन प्रोजेक्ट को सफर की रफ्तार बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इन परियोजनाओं से देशभर में सफर तो आसान होगा ही, इसके अलावा आर्थिक विकास में भी काफी मददगार साबित होंगे। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी जाम में फंसने की टेंशन नहीं होगी। देश में बन रहे एक्सप्रेसवे में से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे का नाम शामिल है। इन एक्सप्रेसवे को ऐसी जगह पर बनाया जा रहा है, जहां पर यात्री सफर करने साथ प्रकृति के नजारे भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण NHAI करा रहा है, जिसकी लंबाई 210 किलोमीटर रहेगी। यह 6 लेन का बनाया जा रहा है। इस निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और लोगों के सफर के लिए खोला जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि इस पर सफर करने से यात्री केवल 6 घंटे के बजाय 2.5 से 3 घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर हल्की गाड़ियों की स्पीड लिमिट 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं, भारी गाड़ियों की स्पीड लिमिट 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की रखी जा सकती है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दूरी कम होने के साथ राजा नेशनल पार्क से गुजरने वाले लोगों की भीड़ भी कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से केवल दिल्ली-देहरादून ही नहीं बल्कि, एनसीआर का सफर भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

नोएडा से कानपुर का सफर

यूपी को रफ्तार देने के लिए प्रदेश में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें से एक 380 किलोमीटर वाला नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे भी है। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तैयार हो गया है। इसके लिए अभी भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से सीधे 9 जिले जुड़ जाएंगे। इसके शुरू होने से नोएडा से कानपुर की दूरी साढ़े 3 घंटे रह तक रह जाएगी। नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे के बनने से जिन जिलों को सीधा फायदा मिलेगा, उसमें फरूखाबाद, कन्‍नौज, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज और उन्‍नाव का नाम शामिल है। इसके निर्माण से नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और कानपुर में बिजनेस को भी रफ्तार मिलेगी।

गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे का सीधा फायदा यूपी के कई बड़े शहरों को मिलेगा, जिसमें मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, अमरोहा, रदोई, लखनऊ, कानपुर और संभल समेत कई शहरों के नाम शामिल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट में 36,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे 2025 के आखिर तक खोला जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी करीब 6 घंटे में तय की जा सकेगी। इस एक्सप्रेसवे को इसी साल खोलने की प्लानिंग की जा रही है। जिस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकेगा। भविष्य में इसे 6 लेन से 8 लेन तक चौड़ा करने की संभावना है।

विज्ञापन

इन तीनों परियोजनाओं को इस साल पूरा कर लिया जाएगा, जिनमें से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को सबसे पहले खोलने की प्लानिंग की जा रही है। इसके अलावा, इन सभी एक्सप्रेसवे से नोएडा के एयरपोर्ट तक पहुंचने की राह भी बेहद आसान हो जाएगी।

विज्ञापन

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ