मुंबई में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी हुआ है। समुद्र में भी हाई टाइड की चेतावनी है। समुद्र अपने उफान पर है। अरब सागर से 4.64 मीटर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से मुंबई प्रशासन ने जुहू बीच पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। लाइफ गार्ड और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो आने वाले 24 घंटे के अंदर मुंबई शहर और मुंबई उपनगर में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार से अपील है कि वह नागरिकों के लिए अलर्ट जारी करें। बीएमसी ने महानगर पालिका क्षेत्र में आगामी आदेश तक सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित की है। मौसम विभाग के बारिश को लेकर रेड अलर्ट के चलते यह फैसला लिया गया।
---विज्ञापन---
जम्मू कश्मीर के कुठआ में हुए आंतकी हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। आंतकियों के 2 मददगार गिरफ्तार हुए हैं। कठुआ में सेना के ट्रक पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे। पुलिस ने आतंकियों के 2 मददगार आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। इनसे पूछताछ में आतंकियों का सुराग तलाशने की कोशिश सेना कर रही है।
आम आदमी पार्टी को नया कार्यालय अलॉट हुआ है। कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को कार्यालय के लिए नई जगह दी है। अब आम आदमी पार्टी के नए ऑफिस का पता बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली होगा।
---विज्ञापन---
मनीष सिसोदिया,अरविंद केजरीवाल और K कविता को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने ED से सप्लीमेंट्री चार्जशीट की हार्ड कॉपी सभी आरोपियों के वकील को 31 जुलाई तक मुहैया कराने के लिए भी कहा है। वहीं सीबीआई मामले में आज ही अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक कोर्ट ने बढ़ाई है। इस मामले में भी VC के जरिए कोर्ट में पेशी की गई।
राहुल गांधी कल सुल्तानपुर की MP, MLA कोर्ट में पेश होंगे। अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में चल रहे मानहानि केस में उनकी पेशी होगी। राहुल के खिलाफ सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को मुकदमा दायर किया था। 8 मई 2018 को अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में जनसभा में विवादित टिप्पणी की गई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को पेश होने को कहा था, लेकिन तब नहीं पहुंच पाए थे। राहुल को 20 फरवरी को 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी।
---विज्ञापन---
पंजाब ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होने वाली है, जिसमें इंडिया गठबंधन ने शामिल नहीं होने का फैसला लिया था। अब सामने आया है कि पंजाब ने भी इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बैठक में नहीं आएंगे।
हरियाणा डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आज सरकारी अस्पतालों में हड़ताल का आह्वान किया है। डॉक्टरों की मांगों में विशेषज्ञ कैडर का गठन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती नहीं करने और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए फंड की कमी समेत कई मुद्दों के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।
---विज्ञापन---
हिमाचल में बादल फटने की घटना हुई है, जिसके चलते मनाली-लेह हाईवे ब्लॉक हो गया है। सड़क पर मलबा, बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं। अथाह पानी बह रहा है। इसलिए टूरिस्टों से अपील है कि वे मनाली लेह की तरफ न जाएं। मानसून के चलते भारी बारिश होने से कुदरत का कहर देखने को मिल सकता है।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर नेमप्लेट लगाने के मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमने वह रिपोर्ट देखी है। भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को उन नियमों के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसलिए वे वास्तव में प्रभावी नहीं हैं। सामान्य रूप से कहें तो, हम दुनिया में कहीं भी सभी के लिए धर्म और आस्था की स्वतंत्रता के अधिकार के लिए सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और हमने सभी धर्मों के सदस्यों के लिए समान व्यवहार के महत्व पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत की है।
---विज्ञापन---
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम क्यों वापस ले लिया? 81 वर्षीय बाइडेन ने कहा कि अमेरिका परिवर्तन के बिंदु पर खड़ा है और अब समय आ गया है कि मशाल को नई पीढ़ी को सौंप दिया जाए। राष्ट्र को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका यही है।