Live Updates
23:22 (IST) 06 Jul 2024
दोहरे एनकाउंटर्स में कुलगाम में 2 सैनिक हुए शहीद, 4 आतंकी भी ढेर

कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ों में लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार शहीद हो गए। अबतक सुरक्षाकर्मियों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।

23:21 (IST) 06 Jul 2024
दोहरे एनकाउंटर्स में कुलगाम में 2 सैनिक हुए शहीद, 4 आतंकी भी ढेर, सेना के ऑपरेशन जारी

कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ों में लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार शहीद हो गए। अबतक सुरक्षाकर्मियों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।

---विज्ञापन---

21:49 (IST) 06 Jul 2024
इस महीने के लास्ट में NEET-UG की काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद

एनटीए ने शनिवार को होने वाली NEET-UG की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस महीने के अंत तक काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्र के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित है।

22:37 (IST) 06 Jul 2024
राहुल गांधी ने ऋषि सुनक और कीर स्टार्मर को लिखे पत्र

ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बधाई दी। उन्होंने कीर स्टार्मर के साथ पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पत्र लिखे हैं।

---विज्ञापन---

22:37 (IST) 06 Jul 2024
राहुल गांधी ने ऋषि सुनक और कीर स्टार्मर को लिखे पत्र

ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बधाई दी। उन्होंने कीर स्टार्मर के साथ पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पत्र लिखे हैं।

20:42 (IST) 06 Jul 2024
CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 5 लोक सेवकों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम), वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (वरिष्ठ डीएफएम), तत्कालीन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (वरिष्ठ डीईएन) समन्वय, कार्यालय अधीक्षक, दक्षिण मध्य रेलवे, गुंटकल डिवीजन (आंध्र प्रदेश) के लेखा सहायक और दो निजी व्यक्ति अर्थात बैंगलोर स्थित एक फर्म के निदेशक (निजी व्यक्ति) और एक अन्य निजी व्यक्ति शामिल हैं। रेलवे टेंडर के लिए रिश्वत लेने के आरोप में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

20:05 (IST) 06 Jul 2024
कुलगाम में दो एनकाउंटर, मारे गए 5 आतंकी, 1 जवान शहीद

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो मुठभेड़ हुई। सुरक्षा कर्मियों ने 5 आतंकी ढेर कर दिए। कुलगाम के मातेरगाम में पहली एनकाउंटर हुई, जहां जवान शहीद हो गए। कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में दूसरी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने छिपे हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराए।

19:37 (IST) 06 Jul 2024
'ऊंट के मुंह में जीरा के समान मुआवजा की घोषणा', हाथरस कांड पर क्या बोले अयोध्या के सांसद?

हाथरस में हुई भगदड़ की घटना पर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हाथरस की घटना बहुत दुखद है। इस मामले में राजनीति की जरूरत नहीं है, सरकार जिम्मेदार है। जब इस बात की जानकारी थी कि उस स्थान पर कार्यक्रम होना है तो उसके लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी। अगर भीड़ ज्यादा हो गई थी तो एंट्री बंद कर देनी चाहिए थी। इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है। इन्होंने जो मुआवजे की घोषणा की है वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

---विज्ञापन---

17:59 (IST) 06 Jul 2024
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसका जवाब सुरक्षा बलों ने भी दिया। इससे पहले कुलगाम के मातेरगाम में चल रही मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गए थे।

17:32 (IST) 06 Jul 2024
हाथरस कांड के मुख्य आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

हाथरस भगदड़ घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

---विज्ञापन---

16:21 (IST) 06 Jul 2024
सुनीता केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड से मिलने की मिली अनुमति

सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मेडिकल बोर्ड से मिल सकती हैं। सुनीता केजरीवाल को सभी मेडिकल रिपोर्ट मिलेंगी। वह मेडिकल बोर्ड से सीएम केजरीवाल की डाइट पर भी चर्चा कर सकती हैं।

16:09 (IST) 06 Jul 2024
ज्ञानवापी प्रकरण में 15 जुलाई को होगी सुनवाई

वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण के पांच वादिनी महिलाओं के केस में 15 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।

---विज्ञापन---

16:03 (IST) 06 Jul 2024
23 जुलाई को पेश होगा Budget

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। मोदी 3.0 का बजट 23 जुलाई को पेश होगा।

16:01 (IST) 06 Jul 2024
पवित्र अमरनाथ गुफा में पिघल शिवलिंग

कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पिघल गया है। अमरनाथ यात्रा के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड 1.51 लाख यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। अमरनाथ यात्रियों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई। पवित्र गुफा में बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है। अब सिर्फ शिवलिंग का आधार ही बचा है, जो बर्फ से बना है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह में बहुत अधिक गर्मी की वजह से शिवलिंग तेजी से पिघला।

---विज्ञापन---

15:27 (IST) 06 Jul 2024
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अदालत ने शनिवार को एक बार फिर बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ दी है। अब वे 16 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे।

15:06 (IST) 06 Jul 2024
जम्मू-कश्मीर पहुंचे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जम्मू-कश्मीर पहुंचे, जहां वे राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

---विज्ञापन---

14:54 (IST) 06 Jul 2024
हाथरस हादसे में नया अपडेट आया सामने

उत्तर प्रदेश पुलिस के सूत्रों के अनुसार, हाथरस पुलिस हाथरस घटना के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी। जरूरत पड़ने पर बाबा सूरजपाल को भी समन भेजे जाएंगे। समन के ज़रिए जांच में शामिल होने को पुलिस बोल सकती है।

14:09 (IST) 06 Jul 2024
कानपुर में करंट की चपेट में आने से युवक जला

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करंट की चपेट में आने से एक युवक जिंदा जल गया है। रास्ते में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी पड़ी थी, जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आया। करंट ऐसे लगा कि युवक और बाइक दोनों जल गए। मौके पर पहुंचीं पुलिस युवक को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवली थाना क्षेत्र के गौरी गांव जाते वक्त रास्ते में हादसा हुआ।

---विज्ञापन---

13:08 (IST) 06 Jul 2024
हरियाणा में बाढ़ का खतरा मंडराया

हरियाणा में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि यमुनानगर में बने हथिनीकुंड बैराज से 39852 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

यमुना नदी में बढ़ते पानी को देखकर सिंचाई विभाग अलर्ट हुआ है। 352 क्यूसेक के बाद अब यमुना का जलस्तर 39000 क्यूसेक से ज्यादा हो गया है।

12:18 (IST) 06 Jul 2024
मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया को आज भी राहत नहीं मिली है। CBI से जुड़े केस में कोर्ट ने 15 जुलाई तक मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। बता दें कि मामले में आरोपी संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। अरविंद केजरीवाल भी जमानत पर एक बार बाहर आ चुके हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया को अभी तक राहत नहीं मिली है।

---विज्ञापन---

नमस्कार, 6 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने मधुकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा जम्मू कश्मीर पहुंच गए। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया, जिसकी वजह चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।