Live Updates
कंगना रनौत ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने धनदेव नामक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जो कुवैत में आग लगने की घटना के कुछ दिनों बाद 24 जून से कथित तौर पर लापता है। वह मंडी जिले से हैं।
उधमपुर में एनकाउंटर, लगातार आ रही गोलीबारी की आवाज
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गोलीबारी की आवाज लगातार आ रही है।
राज्यपाल ने किया विमोचन
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में राघवेंद्र स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक 'श्रीकृष्णचरित्रमंजरी' पर टिप्पणी का मराठी अनुवाद जारी किया।
पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे पर क्या बोले विदेश सचिव?
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि कल पीएम मोदी के पहुंचने पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया। यह पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा है और 41 साल के अंतराल पर किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा है। दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
ईवीएम को सील करते अधिकारी
रायगंज विधानसभा उपचुनाव संपन्न हो गया। पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।
'कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहूंगा', रुपौली उपचुनाव पर क्या बोले पप्पू यादव?
रुपौली विधानसभा सीट उपचुनाव पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। मेरे जीवन पर आम आदमी और गरीब का अधिकार है। मैं वही करता हूं जो समाज को अच्छा लगता है। रुपौली अत्यंत पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का इलाका है। 20 सालों से रुपौली ने जदयू को वोट दिया। ये 20 सालों से इतना पिछड़ा क्यों है? कांग्रेस की विचारधारा जहां खड़ी रहेगी वहां पप्पू यादव खड़ा रहेगा। मेरा मनाना है कि रुपौली की जनता ने जदयू को नाकार दिया है।
'4 लाख युवाओं को नौकरी, किसानों को खुशहाली', बजट पर क्या बोले CM भजनलाल शर्मा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बजट 2024-25 का बजट है। राजस्थान का बजट इसे देखते हुए बनाया गया है कि 2047 का राजस्थान कैसा होगा, क्योंकि हमेशा देखा गया है कि योजनाएं बनती हैं और वह योजनाएं पूरी होती हैं लेकिन जब तक उन्हें पूरा किया जाता है तब वह योजनाएं हमारी जनसंख्या और आवश्यकता के आधार पर बढ़ जाती हैं और योजनाएं छोटी लगने लगती हैं। इस बजट में हमने पानी, बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, किसान, युवा, महिलाएं सभी विषयों को रखा है। इस बजट में हमने चार लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान रखा गया है।
वर्ली हिट एंड रन केस पर क्या बोले सीएम शिंदे?
वर्ली हिट एंड रन केस को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, आरोप लगाने के अलावा उनके पास कुछ है ही नहीं। मैंने निर्देश दिया है कि हिट एंड रन मामले में दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राजेश शाह को पार्टी से निलंबित करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और पीड़िता को सहयोग देना प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी गैर कानूनी काम करेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
मणिपुर में शांति है : CM बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर की अभी जो स्थिति पर उस पर हम यहां शांति लाने के लिए हमने संकल्प लिया है और हम कोशिश भी कर रहे हैं। काफी दिन से यहां शांति है। यहां पर सब कुछ पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।
स्वाति मालीवाल मामले में बिभव कुमार की जमानत पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले में पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट का कहना है कि हम 12 जुलाई को आदेश जारी करेंगे।
वर्ली हिट-एंड-रन केस के आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा
वर्ली हिट-एंड-रन केस में मुंबई की सेवरी कोर्ट ने आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
वियना में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियना में कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है, 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय में हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं। आज मेरे और चांसलर और नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई, हमने आपसी सहयोग और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान की जाएगी, यह केवल आर्थिक सहयोग और निवेश तक सीमित नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के सामर्थ्य को जोड़ने का काम किया जाएगा।
दिल्ली में आप के मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल हो गए।
दिल्ली सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने आज बीजेपी जाॅइन कर ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी पार्टी में जाने से मना कर दिया था। बता दें कि दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
वर्ली हिट एंड रन केस में सीएम शिंदे ने बड़ा फैसला करते हुए आरोपी के पिता राजेश शाह को पद से हटा दिया है। इसके बाद ही बीएमसी ने आज जुहू बार के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया है।
बीएमसी ढहा रही जुहू बार का अवैध निर्माण
जुहू स्थित बार का अवैध हिस्सा, जहां वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपी दुर्घटना से पहले गए थे, बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।
कई महीनों से धरने पर बैठे हैं किसान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को शंभू बाॅर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर बेरिकेड हटाने का आदेश दिया है। बता दें कि किसान पहले दिल्ली कूच करने वाले थे लेकिन हरियाणा पुलिस ने बैरिकेट लगा दिए इसके बाद किसान विरोध करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
जुहू में बार का अवैध हिस्सा गिराने पहुंचा बीएमसी का दस्ता
जुहू में बार का अवैध हिस्सा बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी मशीन और अधिकारी मौके पर मौजूद है। जहां वर्ली हिट एंड रन केस के आरोपी दुर्घटना से पहले गए थे, इससे पहले कल मुंबई पुलिस ने बार की तलाशी ली।
डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
रात के समय ऑपरेशन स्थगित करने के बाद, 159 डोगरा प्रादेशिक सेना ने 10 आरआर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के साथ मिलकर आज सुबह डोडा के बागवा ब्लॉक के गाड़ी और गोली वन क्षेत्र में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिन्होंने कल शाम एसओजी पार्टी पर गोलीबारी की थी।
बीजेपी सरकार की लापरवाही से गई 18 लोगों की जान...उन्नाव हादसे पर बोले अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्नाव सड़क हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण भाजपा सरकार की लापरवाही है।
मायावती ने हाथरस कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं है, बल्कि राजनीति से प्रेरित लगती है। मायावती ने आगे कहा कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की भूमिका के बारे में एसआईटी की खामोशी चिंता का बड़ा कारण है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सूरजपाल पर कड़ी कार्रवाई की बजाय उसे क्लीन चिट दी गई।
ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी ने संगीत की तारीफ
ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन के माध्यम से मुझे इसकी झलक मिली।
watch प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन के माध्यम से मुझे इसकी झलक मिली।" pic.twitter.com/syH59XhfQW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
अमरनाथ यात्रा के लिए जवान तैनात
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए CAPF की महिला कमांडो को तैनात किया गया है।
उन्नाव-कानपुर के सभी अस्पताल अलर्ट पर- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। ज्यादातर घायल बिहार के हैं, हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। घटना के कारणों का जांच के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है।
टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की- भाजपा उम्मीदवार
रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
पश्चिम बंगाल के रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने मतदान किया।
नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया
महाराष्ट्र के नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के अनुसार वैशाली शिंदे नाम की महिला को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह हवा में उछलकर 15-20 मीटर दूर जाकर गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया
महाराष्ट्र के नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के अनुसार वैशाली शिंदे नाम की महिला को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह हवा में उछलकर 15-20 मीटर दूर जाकर गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं, देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांगड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
उन्नाव सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुरादाबाद के 20 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
तमिलनाडु के विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। DMK उम्मीदवार अन्नियुर शिवा मतदान केंद्र संख्या-42 पर वोट डालने पहुंचे।
हमारे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं- मनोज कुमार बिस्वास
राणाघाट दक्षिण भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने बताया कि राणाघाट दक्षिण भाजपा का क्षेत्र है, यह पिछले चुनाव में बार-बार साबित हुआ है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में मतदाता फिर से हमें जिताएंगे लेकिन सच्चाई यह है कि आपराधिक कर्मियों के साथ प्रशासन द्वारा समर्थित TMC एक अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है ताकि कोई भी मतदाता वोट देने न आए। वे हमारे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।
MP के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों ने पिपरिया राजगुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
बीजेपी MLA शैलारानी रावत का निधन
उत्तराखंड के देहरादून में बीजेपी MLA शैलारानी रावत का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। 68 साल की शैला रानी रावत ने मैक्स हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे यहां वेंटिलेटर पर थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शैला रानी रावत कुछ समय पहले अपने घर में घिर गईं थीं। इसके बाद से ही वे बीमार रहने लगी थीं। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीता था। इसके बाद 2016 में वे बीजेपी में शामिल हो गईं। 2017 में वे चुनाव हार गई थीं लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल में क्या है चारों सीटों का हाल
पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह पर उपचुनाव होना है। इन चार सीटों में से तीन के भाजपा विधायक सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए थे और हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें चुनावों में हार मिली। ये सीटें रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बाघा हैं। वहीं, टीएमसी विधायक के निधन के बाद खाली हुई मानिकतला सीट पर भी उपचुनाव हैं। टीएमसी के दिवंगत विधायक और बंगाल के मंत्री साधन पांडे का पारंपरिक रूप से कांग्रेस और तत्कालीन टीएमसी का गढ़ रही सीट 20 फरवरी 2022 को उनके निधन के कारण खाली हुई थी। हालांकि, पांडे की मृत्यु के 6 महीने बाद भी इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सक।. टीएमसी ने इस सीट पर साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने एक बार फिर से कल्याण चौबे पर दांव लगाया है।
पूर्व आईएएस मनीष वर्मा जेडीयू में शामिल
पूर्व आईएएस मनीष वर्मा जेडीयू में शामिल हो गए। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट पर उपुचनाव आज
हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर आज मतदान होगा। वीडियो एक मतदान केंद्र का है। जहां मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।
नमस्कार! 10 जुलाई की खबरों में स्वागत है। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्वक उपचुनाव हुए। इन राज्यों में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, एमपी और पंजाब शामिल हैं। मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। रूस के बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट के लिए बने रहे न्यूज 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines