Live Updates
ओडिशा में बड़ा हादसा टला, एक पटरी पर आईं 4 ट्रेनें
ओडिशा में एक बार फिर भीषण ट्रेन हादसा टल गया। भुवनेश्वर के लिंगराज स्टेशन पर एक ट्रैक पर अचानक से 4 ट्रेनें आई गईं, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले भुवनेश्वर में सुबह 8 बजे मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए थे, जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई थी।
'क्या UPA सरकार के बजट में हर राज्य का जिक्र होता था', CM ममता बनर्जी पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि हमने हमेशा कहा है कि जिस आचरण की उम्मीद वे हमसे करते हैं, वह आचरण उनकी तरफ से भी होना चाहिए। जब उनकी (UPA) सरकार थी तब क्या हर राज्य का जिक्र करके राशि आवंटित की जाती थी। मैं दावे के साथ कहता हूं कि एक बजट ऐसा नहीं है जिसमें हर राज्य का जिक्र हो, समय-समय पर जिस राज्य को जरूरत पड़ी है उस राज्य को वह मदद दी गई है। मेरी समझ से परे है कि अगर एक राज्य का जिक्र किया गया है तो उसमें इतनी तकलीफ किस बात की है?
बारिश के पानी में डूबे मुंबई-पुणे, सुप्रिया सुले ने शिंदे सरकार से की ये 3 डिमांड
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत नुकसान हुआ है। मेरी महाराष्ट्र सरकार से तीन मांगे हैं- पहला- यहां छिड़काव होना चाहिए, दूसरा- पानी की टंकी साफ होनी चाहिए, तीसरा- सरकार को प्रभावित लोगों में कपड़े, खाना-पानी आदि वितरित करने चाहिए। लोगों को वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। देश में स्मार्ट सिटी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देश में कौन सा शहर स्मार्ट है? इतना पैसा खर्च किया गया। हर घर जल और हर घर नल के लिए पैसा दिया गया, लेकिन बहुत सी जगहों पर स्रोत में ही पानी नहीं है।
'कांग्रेस का अग्निपथ योजना को खत्म करने का फैसला सही', PM मोदी पर क्या बोले शशि थरूर?
अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारतीय सेना की पेशेवर प्रतिष्ठा दुनिया में बहुत ऊंची है, इस पेशेवरता को बनाए रखना पूरे देश के हित में है। जब आप ऐसी स्थिति बनाते हैं जहां सैनिकों को 6 महीने तक प्रशिक्षित किया जाता है और फिर वे 3-4 साल तक ही सेवा दे सकते हैं, इससे आप भारतीय सेना के प्रशिक्षण और पेशेवर गुणवत्ता को कम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि यह बहुत नुकसानदेह है, इसका एकमात्र कारण पेंशन के लिए पैसे बचाना है और इसलिए मुझे लगता है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो कांग्रेस का इस योजना को खत्म करने का फैसला बिल्कुल उचित है।
कुर्सी बचाने के लिए है यह बजट : शत्रुघ्न सिन्हा
TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि ममता बनर्जी आज देश में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जब वो कहती हैं कि नीति आयोग में आवाज उठाएंगे तो इसमें बहुत गहराई है। इस बजट में हमने देखा है कि अपने सहयोगियों को खुश करने के लिए आपने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष सहायता दी, लेकिन बजट में पंजाब, तेलंगाना, बंगाल जैसे राज्यों को छुआ तक नहीं गया। बंगाल का पैसा रोका हुआ है। ये सब करके आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। ये बजट कुर्सी बचाने के लिए है।
दिल्ली शराब घोटाले के आरोपियों की पेशी
दिल्ली शराब घोटाला के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हुई। CBI मामले में मनीष सिसोदिया और के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, लेकिन दोनों को राहत नहीं मिली। दोनों की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगी सुनीता केजरीवाल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी भी सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव अभियान शुरू कर चुकी है। कल से सुनीता केजरीवाल 2 दिन के हरियाणा दौरे पर रहेंगी। वे 27 और 28 जुलाई को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। अंबाला, रोहतक और भिवानी में चुनावी रैली करने का प्लान सुनीता केजरीवाल का है।
महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई
मुंबई से वसई में FDA की नकली दवा फैक्ट्री पर छापेमारी। तकरीबन 2.5 करोड़ की नकली दवाइयां और मशीनें जब्त की गईं। इससे पहले, FDA ने पाया था कि घेरवार फार्मा नाम की कंपनी के आयुर्वेदिक उत्पादों में एलोपैथिक तत्वों की मिलावट की जा रही थी, जिसके चलते कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। अब FDA को पता चला कि आरोपी धीरेंद्र जनार्दन सिंह और उसके सहयोगियों ने हरियाणा के पंचकूला के लिए लाइसेंस हासिल किया लेकिन उत्पादन वसई की फैक्ट्री में हो रहा था।
FDA को संदेह है कि आरोपी और उनकी कंपनी आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में मिलावटी दवाएं बना रही थी। खुफिया जानकारी के आधार पर एफडीए की टीम ने वसई की फैक्ट्री में छापा मार नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। एफडीए की छापेमारी तकरीबन 48 घंटे चली। FDA ने उपभोक्ताओं से आयुर्वेदिक उत्पादों का उपयोग करते समय सतर्क रहने की भी अपील की है।
बाइट - डॉ. राहुल खाड़े, संयुक्त आयुक्त, FDA
छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में ट्रेन हादसा
छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में आज ट्रेन हादसा हुआ। भुवनेश्वर में रेलवे स्टेशन के पास पटरी से मालगाड़ी के 2 डिब्बे उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही RPF और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में ट्रेन पटरी से उतरी
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ट्रेन हादसा हुआ है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक के मुल्ले के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिससे ट्रेन टकराई और पटरी से उतर गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। हादसे में पायलेट घायल हुआ है, वहीं हादसे के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बालोद जिले के दल्लीराजहरा से रोजाना पैसेंजर ट्रेन अंतागढ़ आई थी। यहां से यात्रियों को लेकर अंतागढ़ से रायपुर की ओर रवाना होना था, लेकिन दल्लीराजहरा से निकलकर अंतागढ़ जाने के दौरान भानुप्रतापपुर ब्लॉक के मुल्ले के पास ट्रेन बरगद के पेड़ से टकरा गई।
बिहार में प्रदर्शनकारी टीचर्स पर लाठीचार्ज
बिहार के पटना में आज टीचर्स पर लाठीचार्ज हुआ। वे सचिवालय का घेराव कर रहे थे। शारीरिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे भड़क गए। उन्होंने बैरिकेड तोड़कर सचिवालय में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।
कारगिल दिवस पर PM मोदी की शहीदों को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर कारगिल के द्रास में हैं। यहां वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। साथ ही अपने संबोधन में दुश्मन देश पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। उसने आज तक कोई सबक नहीं लिया, लेकिन हम उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
मुंबई में भारी बारिश बनी मुसीबत
महाराष्ट्र में शुक्रवार को लोगों को बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन मौसम विभाग के आज भी भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य के 8 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। ठाणे, नवी मुम्बई, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, कोल्हापुर, सांगली जिले में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर बढ़ा
गुजरात में चांदीपुरा वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 124 तक पहुंच गई। चांदीपुरा वायरस से मरने वालों की संख्या भी 44 तक पहुंच गई। अब तक 25 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 54 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार ने लोगों से हेल्थ एडवाइजरी फॉलो करने को कहा है।
पाकिस्तान के कराची में अंधाधुंध फायरिंग
पाकिस्तान के कराची में 2 गुटों में झड़प के बीच भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर घायल हैं। फायरिंग डेफेंस एरिया में हुई। DIG साउथ असद रजा ने फायरिंग की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विवाद क्यों हुआ? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
नेमप्लेट विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों की नेमप्लेट लगाने पर छिड़े विवाद की सुनवाई होगी। अदालत ने 22 जुलाई को आदेश दिया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले दुकानों पर नाम लिखना जरूरी नहीं है। MP, यूपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था।
कांवड़ यात्रा मामले में यूपी सरकार का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। यूपी सरकार ने कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों का नाम लिखे जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा है कि...
आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह
आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह है। आज पूरा देश अपने शहीद जवानों और उनकी बहादुरी के किस्सों को याद कर रहा है। आज के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के द्रास में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और कारगिल विजय की 25वीं सालगिरह के मौके पर कारगिल वॉर मेमोरियल से देश को संबोधित करेंगे।
आज राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेशी है। इसके लिए वे अपने आवास से निकल गए हैं। मानहानि केस में बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें तलब किया गया है। उन्होंने अमित शाह को हत्या का आरोपी कहा था। इस मामले में राहुल 20 फरवरी से जमानत पर हैं।
भाजपा ने 8 राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष बदले
भाजपा ने देररात 2 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और 6 राज्यों के प्रभारी बदल दिए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर नियुक्तियां हुई हैं। आदेश में कहा गया है कि नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगीं। डॉ दिलीप जायसवाल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु का प्रभारी, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विजया रहाटकर को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। सुधाकर रेड्डी को तमिलनाडु का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नमस्कार, 26 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। भाजपा ने 6 राज्यों में अपने प्रभारी बदल दिए। बिहार और राजस्थान को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए। कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख का दौरा किया। दिल्ली शराब घोटाला के आरोपी मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मानहानि केस में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए।
संबंधित खबरें
LIVE: इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
10 mins agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
10 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
15 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines