राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि जहां महा विकास अघाडी की जीत हो गई, वहां EVM ठीक हो गई और जहां उनकी हार हो गई वहां EVM पर सवाल खड़े करना कौन सी हरकत है। राहुल गांधी खुद दो जगह चुनाव जीते हैं। अगर वे EVM पर सवाल कर रहे हैं तो वे जहां से जीते हैं वो सीटें उन्हें छोड़नी चाहिए।
विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने बड़ा कदम उठाया। अब मंदिर में काशीवासियों का सीधा प्रवेश होगा। गर्भगृह तक अलग से द्वार बनेगा। लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी। इसी महीने नियम लागू किया जाएगा। बनारस के लोगों की सीधी एंट्री होगी।
---विज्ञापन---
विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने बड़ा कदम उठाया। अब मंदिर में काशीवासियों का सीधा प्रवेश होगा। गर्भगृह तक अलग से द्वार बनेगा। लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी। इसी महीने नियम लागू किया जाएगा। बनारस के लोगों की सीधी एंट्री होगी।
संसद परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’ नाम का जगह बनाकर गांधी, अंबेडकर और दूसरे महापुरुषों की मूर्तियों को अपनी जगहों से हटाकर दूसरे स्थान पर रखने पर कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्य जगहों से उठा कर गांधी और अंबेडकर जैसे 50 महापुरुषों की प्रतिमाओं को संसद परिसर के एक कोने में बिना कोई सहमति डाल दिया गया। प्रमुख जगहों पर गांधी और अंबेडकर की प्रतिमा उनके आदर्श और संविधान की रक्षा के संकल्प को सांसदों में भरने के लिए रखे गए थे। उन प्रतिमाओं के तले हर दौर में विपक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर लोगों के मुद्दे उठाया करता था, लेकिन संसद में फोटो और मूर्तियों के स्थान और रखरखाव के लिए बनी सांसदों की समिति के मशवरे के बगैर मूर्तियों को हटाने का निर्णय सत्तापक्ष ने लिया। ये संसदीय परंपरा के खिलाफ है।
---विज्ञापन---
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा कि केंद्र में मध्य प्रदेश के 5 मंत्री बने हैं। हम सब की कोशिश रहेगी कि एक कार्यकर्ता के नाते मंत्री के रूप में भी हम कसौटी पर खरे उतरें। हम दिन-रात काम करेंगे। हम सब मंत्रियों को जो अलग-अलग जिम्मेदारी मिली है, उसको हम भाजपा के कार्यकर्ता के नाते ठीक से निर्वाह करने की कोशिश करेंगे।
EVM विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गलत सूचना फैलाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस बारे में स्पष्टीकरण देगी।
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले कहा कि NEET में कोई व्यवस्थागत गड़बड़ी नहीं है। अब वे स्वीकार करते हैं कि NTA में बहुत सुधार की जरूरत है। अब उन्हें अपनी बात पर अमल करना चाहिए। देश के युवा उन्हें देख रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की। इस बैठक में अमरनाथ की आगामी वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और हाल में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर जम्मू की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने एजेंसियों से कहा कि कश्मीर में हासिल सफलताओं को दोहराएं।
---विज्ञापन---
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की। इस बैठक में अमरनाथ की आगामी वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और हाल में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर जम्मू की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने एजेंसियों से कहा कि कश्मीर में हासिल सफलताओं को दोहराएं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं गुना, शिवपुरी और अशोकनगर की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया। मैं मध्य प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि 29 की 29 की सीटों पर भाजपा का परचम लहराया, नया इतिहास रचा गया।
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऋषिकेश एम्स पहुंचे। खबर है कि वे एम्स में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी का हाल चाल जानने पहुंचे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शुक्रवार शाम को एडमिट हुई थीं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन जानलेवा बनता जा रहा है। 9 दिन पहले शताब्दी नगर स्टेशन के ऊपर से एक स्कूटी सवार युवक पर लोहे का फ्रेम गिर गया था, जिस वजह से उसकी मौत हो गई थी, लेकिन निर्माण कार्य में लगी कंपनी हादसे से कोई सबक नहीं ले रही है, इसलिए अब एक और हादसा हुआ है। इस बार चलती कार पर स्टेशन से पत्थर गिरा है, जिसे कार बुरी तरह डैमेज हुई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ।
---विज्ञापन---
दिल्ली में पानी को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। आज पानी को लेकर भाजपा ने उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में जो जलसंकट गहराया है, उसका ठीकरा दिल्ली सरकार केंद्र की मोदी सरकार पर फोड़ रही है। इस बीच महिलाओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया, जो इतना उग्र हो गया कि महिलाओं ने छतरपुर में दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर पथराव किया और तोड़-फोड़ भी की।
दिल्ली में आज फिर भीषण अग्निकांड हुआ है। मुंडका इंडस्ट्रीयल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की लगभग 35 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गत्ता फैक्ट्री में आग लगी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक खबर सामने आई है। ईद-उल-अजहा से पूर्व मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज से अपील की है। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने और खुले में कुर्बानी न करने की चेतावनी दी है। कुर्बानी का वीडियो/फ़ोटो रिकॉर्ड न करने और वायरल न करने की भी अपील की गई है। सोमवार को देश में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अज़हा मनाया जाएगा। सौहार्द से पर्व मनाने और साफ-सफाई का ख़ास ध्यान रखने, धर्मगुरुओं द्वारा मस्जिद से मुनादी करके वीडियो जारी करने की अपील भी धमगुरु खुर्जा सदर मुफ्ती मुमताज ने कहा है।
उत्तराखंड में आज सुबह एक और भीषण हादसा हुआ। गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की सूमो कार पौड़ी जिले में खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा रविवार सुबह 6 बजे के करीब गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास हुआ। चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से SDRF थानाध्यक्ष सतपुली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकालकर सतपुली हॉस्पिटल पहुंचाया।
---विज्ञापन---
अमेरिका में गोलीबारी हुई है। मिशिगन में रोचेस्टर हिल्स के पास चिल्ड्रन वाटर पार्क में एक युवक ने खूब गोलियां बरसाईं। युवक ने करीब 28 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में 2 बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक एक घर में छिप गया, जिसे पुलिस दबोच लिया।
आगरा में हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ की कीमत के हीरे के जेवरात चोरी हुए हैं। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, एक करोड़ की कीमत के हीरे के जेवरात, सोने के जेवरात और एक लाख नगद बैग के अंदर रखे थे। 2 युवक कार से बैग निकालकर ले गए। वह दही लेने के लिए अपनी कार से उतरा था। आरोपियों की
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। मामला
थाना लोहामंडी क्षेत्र के मदिया कटरा का है।
---विज्ञापन---
नोएडा में आज से बुधवार तक के लिए धारा 144 लागू हुई है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बकरीद और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मद्देनजर आज से बुधवार तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। गंगा दशहरा आज मनाया जा रही है, जबकि बकरीद सोमवार को है।
उत्तर प्रदेश के काशी जिले के चंदौली शहर में श्रद्धालुओं से भरी बस ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं। हालांकि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन टक्कर लगते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई थी। झारखंड से 30 से ज्यादा श्रद्धालु टूरिस्ट बस से केदारनाथ दर्शन करने के लिए जा रहे थे। देर रात बिहार के गया में आगे के लिए बस रवाना हुई थी। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे 19 पर हुआ। अजय कुमार वर्मा, EMO, जिला अस्पताल चंदौली ने हादसे की पुष्टि की।
---विज्ञापन---