एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए मुनव्वर फारुकी की तबीयत एक बार फिर ठीक नहीं है। बीमार पड़ने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आज अस्पताल ले जाया गया और उनके दोस्त ने उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों को सूचित किया।
एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए मुनव्वर फारुकी की तबीयत एक बार फिर ठीक नहीं है। बीमार पड़ने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आज अस्पताल ले जाया गया और उनके दोस्त ने उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों को सूचित किया।
---विज्ञापन---
ऐसी जानकारी मिली है कि आज गर्वनर ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां इंडी गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक़्क़त हो। प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैर-कानूनी, गैर-लोकतांत्रिक और गैर-संवैधानिक है और मैं उम्मीद करती हूं कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।
https://x.com/AtishiAAP/status/1794040126626251133?t=FZWvSprir1YauMMpkNrzbA&s=08
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की दमदम सीट पर आज भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने प्रत्याशी शीलभद्र दत्त के समर्थन में एक रोड शो किया। टीएमसी ने इस सीट से मौजूदा सांसद सौगत रॉय को मैदान में उतारा है। दम दम में एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान होना है।
---विज्ञापन---
यूपी के अलीगढ़ स्थित तालानगरी में शुक्रवार शाम एक सरिया फैक्ट्री में आग लग गई। इस अग्निकांड में 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे हो सकते हैं।
पुणे कार दुर्घटना मामला: वकील असीम सरोदे ने कहा कि क़ानून के नज़रिए से यह बहुत मुश्किल मामला नहीं है। इसमें कुछ भावनाएं और मानवाधिकारों का उल्लंघन शामिल है। पुलिस का दावा है कि उन्हें डीसीआर की जांच करने की ज़रूरत है और ड्राइवर की जांच करने की ज़रूरत है। ऐसे में जांच की गई और उसे आज गिरफ्तार किया गया है। अन्य कारण नए नहीं थे इसलिए अदालत ने अनुरोध पर विचार नहीं किया और आरोपी को 7 जून तक मजिस्ट्रेट हिरासत में भेज दिया।
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि एनडीए के लिए 300 सीटों का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा। 5 चरणों के चुनाव के बाद हम देख रहे हैं कि लोग सरकार से नाराज हैं क्योंकि बेरोजगारी, महंगाई है। कांग्रेस पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी इसके साथ हमें उत्तर भारत में अच्छी खासी सीटें मिलेगी।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने मान लिया है कि वह एक अनुभवी चोर हैं। अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ तो अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि मनीष सिसौदिया डेढ़ साल से जेल में क्यों हैं? क्या वह न्यायिक हिरासत में गए? अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने दिल्ली को लूटा है। हमारा मानना है कि जो भी दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
---विज्ञापन---
दिल्ली के जसोला में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सफाई करवाने कंपनी के ठेकेदार पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। लोकसभा चुनाव के 6 चरणों को लेकर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। विपक्ष का बयान पहले से तय है। वे पहले जीत के बड़े.बड़े दावे करते हैं और फिर दोष देना शुरू करते हैं। वे एग्जिट पोल और नतीजों के बाद ईवीएम को दोष देंगे। कांग्रेस अपने इतिहास में सबसे निचले स्तर पर होगी।
---विज्ञापन---
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने यरवदा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस निरीक्षक राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने दुर्घटना के बारे में वायरलेस नियंत्रण कक्ष को सूचित नहीं किया था। 19 मई को तेज रफ्तार पोर्शे कार ने पीछे से टक्कर मार दीए जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
राम मंदिर न्यास ट्रस्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले आम जनता के मोबाइल ले जाने पर पहले से ही प्रतिबंध था। इस फैसले के बाद से अब मंदिर में दर्शन को आने वाले वीआईपी, वीवीआईपी और अन्य लोग मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
---विज्ञापन---
चक्रवात रेमल पर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा कि चक्रवात 26 मई की आधी रात को बांग्लादेश और उसके आसपास के तटों से टकराएगा। यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट को पार करेगा। तटीय जिलों पर तत्काल प्रभाव पड़ेगा। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चक्रवात के असर के बारे में उन्होंने कहा कि इस चक्रवात से पश्चिम बंगाल में 25 मई को होने वाली चुनाव प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा कोई असर नहीं होगा जिससे चुनाव में खलल पड़े।
गुरदासपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब इंडी गठबंधन के असली चेहरों को जानता है। इस इंडी गठबंधन के हाथों पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विभाजन, अस्थिरता, उग्रवाद, पंजाब के भाईचारे पर हमला और उसके विश्वास पर हमला किया। उन्होंने पंजाब में अलगाववाद को हवा दी और दिल्ली में सिखों का नरसंहार किया। उन्होंने 1984 के मामले की फाइलों को फिर से खोला मोदी जिन्होंने आरोपियों के लिए सजा सुनिश्चित की।
---विज्ञापन---
राजस्थान के कई जिलों में पारा 46 डिग्री से अधिक है। देश के सबसे अधिक तापमान वाले 10 शहरों में से 5 राजस्थान के हैं। इस बीच राजस्थान सरकार ने कहा कि प्रदेश में हीटवेव के कारण 4 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक में सेक्स टेप कांड में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जल्द जवाब देने का आदेश है। वे मामला सामने आने के बाद विदेश चले गए थे। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी हो चुका है। वहीं उनके दादा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और पिता एचडी रेवन्ना भी उनसे देश लौटकर सरेंडर करने की अपील कर चुके हैं।
---विज्ञापन---
कर्नाटक में आजकल मानसून के चलते बारिश भारिश हो रही है। इसके चलते चित्रदुर्ग जिले में बिजली ठप पड़ी हुई है। हालात ऐसे में अंधेरे में लोगों को काम करने पड़ रहे हैं। इस बीच एक डॉक्टर का टॉर्च की लाइट में मरीज को चेक करने का वीडियो सामने आया है। मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है और नर्स भी साथ खड़ी हैं।
दिल्ली के अलीपुर में कार्निवल रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
---विज्ञापन---
सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम और
पत्नी तंजीम फातिमा को भी बेल मिली है। मामला फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की 7 साल की सजा पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आजम खान को सजा सुनाई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने 17C फॉर्म को लेकर चुनाव आयोक को कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हम सुनवाई को मुलतवी कर रहे हैं। फिलहाल कोई अंतरिम राहत आवेदक ADR को नहीं दी जा सकती। देश में चुनाव चल रहे हैं तो इस याचिका पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं बनता है।
---विज्ञापन---