Live Updates
15:37 (IST) 03 May 2024
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई जारी

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। वहीं कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ED को नोटिस देकर जवाब मांगा था कि चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया? केजरीवाल के वकील सिंघवी अपनी दलीलें रख रहे हैं।

14:08 (IST) 03 May 2024
मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से मिल सकेंगे

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस ने ED और CBI को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं हाईकोर्ट ने उनकी एक मांग स्वीकार कर ली है, जिसके अनुसार अब वे हफ्ते में एक बार अपनी पत्नी से मिल सकेंगे।

---विज्ञापन---

14:30 (IST) 03 May 2024
CBSE के 10वीं-12वी के रिजल्ट पर अपडेट

CBSE की ओर से 10वीं-12वी के रिजल्ट पर अपडेट दिया गया है। बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम 20 मई के बाद घोषित किए जाएंगे। बता दें कि CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच ली थीं। 10वीं के पेपर 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक चले थे। करीब 39 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।

13:41 (IST) 03 May 2024
अमेठी-रायबरेली उम्मीदवारों पर स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा कि मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।

---विज्ञापन---

13:36 (IST) 03 May 2024
नामांकन भरने के बाद KL शर्मा की प्रतिक्रिया

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव नामांकन भरा और कलेक्टर ऑफिस से बाहर आकर उन्होंने कहा कि अमेठी का रण तो जनता के हाथ में है। वह किसे जिताएगी और किसे हराएगी…यह जनता ही तय करेगी।

12:53 (IST) 03 May 2024
अमेठी से KL शर्मा ने नामांकन भरा

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव नामांकन भर दिया है। उन्हें कांग्रेस ने राहुल गांधी की परपंरागत सीट से चुनाव टिकट देकर सभी को चौंका दिया। अमेठी में उनका मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी से है, जो पिछले 10 साल अमेठी से ही सांसद हैं।

---विज्ञापन---

12:29 (IST) 03 May 2024
गाजियाबाद में गंदा पानी पीने से 200 बीमार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हुए हैं। करीब एक हफ्ते से सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाए, बच्चे डायरिया, लूज मोशन, वोमिटिंग से जूझ रहे हैं। रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूषित पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे।

12:14 (IST) 03 May 2024
समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी

समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

---विज्ञापन---

11:51 (IST) 03 May 2024
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रही हैं। हालांकि वे चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं, लेकिन ऐन मौके पर अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को टिकट देकर कांग्रेस ने समर्थकों को चौंका दिया। वहीं राहुल गांधी का चुनाव नामांकन भरवाने के लिए रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विजयी चिह्न बनाया।

11:46 (IST) 03 May 2024
दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 10 में साकेत की स्पेशल सेल की टीम ने मुठभेड़ के बाद फैजान नाम के बदमाश को पकड़ा है। फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी है। उस पर हत्या-रंगदारी-लूट-चोरी के 7 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक फैजान गोगी गैंग का मेंबर है। 3 मामलों में वह वांटेड भी है।

स्पेशल सेल की टीम को जानकारी मिली थी कि फैजान नाम का बदमाश गाजियाबाद के लोनी में हुए एक मर्डर में वांटेड है। वह रोहिणी के सेक्टर 10 में अपने साथियों से मिलने आ रहा है। देर रात करीब ढाई बजे जब फैजान सेक्टर 10 में बाइक से पहुंचा तो पुलिस की टीम ने उसे घेर लिया।

अपने आप को घिरता देख कर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

11:05 (IST) 03 May 2024
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

राहुल गांधी का चुनाव नामांकन भरवाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता रायबरेली पहुंच चुके हैं। खुद राहुल गांधी भी रायबरेली आ चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी भी आई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रायबरेली में मौजूद हैं।

10:29 (IST) 03 May 2024
भोपाल-झेलम एक्सप्रेस में बम की अफवाह

भोपाल-झेलम एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह उड़ी तो रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। पुलिस की टीमें डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ता लेकर पहुंची और ट्रेन की एक-एक बोगी खंगाली गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। जांच में बम की अफवाह झूठी निकली। पुणे के रहने वाले एक व्यक्ति ने बम होने की अफवाह फैलाई थी। GRP ने अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

---विज्ञापन---

10:15 (IST) 03 May 2024
सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी पहुंचेंगी रायबरेली

रायबरेली से राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रायबरेली पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के नामांकन में भी हिस्सा लेंगी।

08:50 (IST) 03 May 2024
राहुल गांधी चुनाव नामांकन भरने निकले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे आज नामांकन भरने रायबरेली जाएंगे। इसके लिए वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ घर से निकल गए हैं। राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन पार्टी ने अमेठी से केएल शर्मा को चुनाव टिकट दिया है।

---विज्ञापन---

07:46 (IST) 03 May 2024
अमेठी-रायबरेली उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज अमेठी से चुनाव नामांकन भरने का आखिरी दिन है। राहुल गांधी को रायबरेली से चुूनावी रण में उतारा गया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे।

08:07 (IST) 03 May 2024
BJP विधायक ने थाना प्रभारी को धमकाया

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा की गुंडागर्दी देखने को मिली। चुनावी सभा के दौरान उन्होंने मंडी दीप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को धमकाया। भाजपा के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में थाना प्रभारी को धमकी दी गई।

थाना प्रभारी ने रात 10 बजे चुनावी प्रचार बंद करने को कहा था तो विधायक सुरेंद्र ने कहा कि ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा। मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्पीच दे रहे थे। इसी दौरान जब थाना प्रभारी रोकने आए तो विधायक सुरेंद्र भड़क गए।

---विज्ञापन---

News24 Breaking News in Hindi: आज लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच सबसे बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनाव नामांकन रहा। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से आज उम्मीदवारों की घोषणा की। दोनों क्षेत्रों में 25 मई को मतदान है और राहुल गांधी अमेठी नहीं रायबरेली से चुनावी रण में उतारे गए हैं। उन्होंने आज मां और बहन के साथ जाकर नामांकन भी भर दिया। राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनावी रण में खड़े हैं। IPL के 17वें सीजन में आज मुंबई में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच होगा। इसके अलावा, देश-दुनिया और स्थानीय इलाकों की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ...