दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने नाम लिए बिना पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
Delhi Liquor Policy Case में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी की टीम जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तो पहुंच गई है, लेकिन तत्काल सुनवाई की संभावना कम ही है। दरअसल, गिरफ्तारी को कानूनी तौर पर हाईकोर्ट में सबसे पहले चुनौती दी जाती है और निचली अदालत से जमानत मांगी जाती है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट इसमें क्या दखल देगा, यह देखना होगा।
---विज्ञापन---
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को भले ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसकी संभावना अइाम आदमी पार्टी काफी दिनों से लगा भी रही थी, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। अब जेल से ही दिल्ली की सरकार चलेगी। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने प्लान तैयार कर लिया है।
Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने टीम ने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जबसे ईडी की टीम केजरीवाल के घर पर पहुंची थी, तब से ही उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री के आवास के बाहर घेराबंदी बढ़ा दी गई है। घर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने सीएम केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के फोन को जब्त कर लिया है।
---विज्ञापन---
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार की सीटों का पेंच सुलझ सकता है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने आरजेडी से 10 सीटों की मांग की है। कांग्रेस ने इसके लिए लालू प्रसाद यादव को पत्र भी लिखा है। आरजेडी पहले कांग्रेस को बिहार में 7 सीट दे रही थी, उसके बाद 8 सीट का ऑफर दिया। कांग्रेस 10 सीट पर अड़ी है। सीट शेयरिंग समझौते की घोषणा जल्द होने की संभावना है
ईडी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची।
---विज्ञापन---
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। इस पर अदालत ने कहा कि हम अंतरिम राहत देने के इच्छुक नहीं हैं।
---विज्ञापन---
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। 4 राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन होगा। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट फाइनल किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के 18 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी आने की उम्मीद है। पहले चरण में बालाघाट, जबलपुर और शहडोल में वोटिंग होगी, लेकिन अब तक कांग्रेस उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। इंदौर, भोपाल, दमोह, सागर सहित कुछ सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
---विज्ञापन---
SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बैंक के चेयरमैन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के 18 मार्च के आदेश के मुताबिक़ बॉन्ड के खरीदने वाले, बॉन्ड के नंबर, जिस पार्टी ने इन कैश कराया है उसका नाम, कितने का बॉन्ड था, यह सब सूचना चुनाव आयोग को सौंप दी गई है।
कांग्रेस के खाते फ्रीज होने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के कांड करने वाली पार्टी बताया है। सिंधिया के खाते फ्रीज करवाने के कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब कोई जनमत खो देता है, तब कोई ईवीएम मशीन पर प्रश्न करता है तो कोई खातों की बात करता है। कांग्रेस को साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प में उनकी अद्वितीय विचारधारा में 140 करोड़ जनमत जुड़ चुका है, इसलिये अब कांग्रेस कारण ढूंढ रही है।
---विज्ञापन---
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील गौरव भाटिया के साथ नोएडा कोर्ट में बदसलूकी हुई। मामले में संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वहां के SHO से रिपोर्ट मांगी है। नोएडा की जिला अदालत के बार प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान नोएडा जिला अदालत के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में देवर और भाभी के शव एक ही फंदे पर लटकते मिले। मृतक उमेन्द्र गोंड 27 वर्षीय और कलावती 34 वर्षीय उदरदा निवासी हैं। पसाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव उदरदा की घटना। गांव वालों ने शव देखे और पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर आकर शव कब्जे में लिए हैं। प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदो से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जगह कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दीपक और उनके बेटे अजय के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं।
राज ठाकरे की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक में लोक सभा चुनाव के लिए महा युति की सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई।
---विज्ञापन---
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि दो घंटे में 200 लोगों की स्क्रीनिंग कैसे हो गई? चयन समिति में शामिल अधीर रंजन में कहा कि उन्हें बैठक के दिन अंतिम नामों की सूची 10 मिनट पहले दी गई..उसके एक दिन पहले उन्हे 200 से ज्यादा नामों की सूची दी गई. पूरी कोशिश की गई हमारी याचिका पर सुनवाई न हो सके।
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी मौजूद हैं। खड़गे का कहना है कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव कराना बहुत ही जरूरी है।
---विज्ञापन---
बदायूं हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य भाजपा छोड़ेंगी। उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। सूत्र के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, वे अखिलेश यादव से मिल चुकी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य एटा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
---विज्ञापन---