News24 Bharat Nirman Summit 2026: योगी राज में माफिया-मुक्त हुआ यूपी, अवनीश अवस्थी ने बताया उत्‍तर प्रदेश में विकास और इंफ्रा का क्‍या है विजन

News24 Bharat Nirman Summit 2026: भारत निर्माण समिट में अवनीश अवस्थी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी माफिया-मुक्त हुआ है. जानिए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर उनका पूरा बयान.

news24 bharat nirman summit 2026 avnish awasthi

News24 Bharat Nirman Summit 2026 में यूपी सीएम के व‍िशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर विजन की जानकारी दी.

न्यूज24 भारत निर्माण समिट 2026 (Bharat Nirman Summit 2026) में उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल और उसकी प्रगति गाथा को प्रमुखता से रेखांकित किया गया. इस दौरान अवनीश अवस्थी ने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से बात की.

विज्ञापन

अवस्थी ने बताया कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करना था. जैसे ही उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ, वैसे ही निवेशकों का भरोसा जागा और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश का प्रवाह शुरू हो गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह से माफिया-मुक्त हो चुका है, जहां बड़े-बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क को या तो पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है या फिर उन्हें राज्य से खदेड़ दिया गया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए अवस्थी ने कहा कि आज राज्य को रोजाना औसतन 8 से 10 बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रचुर भूमि, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, मजबूत कानून-व्यवस्था, प्रचुर जल संसाधन और कृषि क्षेत्र की अपार क्षमताएं ही वे मुख्य कारक हैं, जो दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रश्‍न : क्या किसी मुख्यमंत्री की छवि बनाने या बिगाड़ने में अधिकारियों/ब्यूरोक्रैट्स का हाथ होता है? उत्तर प्रदेश के विकास में कौन-सी मुख्य बातें रही हैं?

उत्तर: मुख्यमंत्री जी के साथ काम करने पर कई नए एंगल और इनपुट्स मिलते हैं और वे काफी सोच-समझकर फैसले लेते हैं. उत्तर प्रदेश के निर्माण और सुरक्षा को लेकर तीन-चार मुख्य बिंदु हैं:

विज्ञापन

लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा: यूपी पुलिस दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स है. पहले जो संख्या 3 से 3.5 लाख थी, वह अब 5.5 लाख से अधिक हो चुकी है. नए सेलेक्शन में 30% महिला बल शामिल किया जा रहा है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी: पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर, फॉरेन्सिक लैब, फायर स्टेशन आदि के लिए तख्वाह के अलावा करीब 5.5 हजार करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर हो रहा है. साइबर सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

सख्त सजा (Conviction Rate): उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट का कड़ाई से पालन हुआ है. महिला अपराध और पोक्सो (POCSO) मामलों में सबसे ज्यादा सजा और फांसी उत्तर प्रदेश में हुई है. नतीजतन डकैती 60-70% और मर्डर व रेप जैसे अपराध 30-40% तक कम हुए हैं.

प्रश्‍न : उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की क्या स्थिति है?
उत्तर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तैयार हुए हैं, जिससे दिल्ली से लखनऊ का सफर महज 5 घंटे का रह गया है. जेवर एयरपोर्ट को 5 रनवे के साथ एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम चल रहा है. जन-कल्याणकारी योजनाओं में 64 लाख से ज्यादा किसानों को आवास मिले हैं.

विज्ञापन

प्रश्‍न : राज्य में निवेश और रोजगार के क्षेत्र में क्या प्रगति हुई है?
उत्तर:
36 नई नीतियां बनाई गईं, 50 लाख करोड़ से ज्यादा के MoU साइन हुए और 15 लाख करोड़ का निवेश शुरू हो चुका है. उद्योगों में करीब 1.3 करोड़ नई नौकरियां मिली हैं और 9.5 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हुई हैं. कुबोटा ट्रैक्टर्स, एस्कॉर्ट्स, भिंडा ग्रुप, अंबुजा और सेल (SAIL) जैसे बड़े समूहों के प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है. जीएसडीपी (GSDP) के मामले में यूपी, महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है और जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

प्रश्‍न : उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई को आप किस रूप में देखते हैं?
उत्तर:
1986 के गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों और माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई. राज्य में 14.5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त/ध्वस्त की गई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सरकारी जमीनों, तालाबों व सड़कों से अवैध कब्जे हटाए गए हैं. लखनऊ में सीएम आवास के पास माफिया से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों (EWS) के लिए घर बनाए गए हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ