बिहार के सासाराम लोकसभा में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में गुरुवार को कैमूर जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे 1 कर्मी समेत 4 लोगों की लू की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं जिला हाॅस्पिटल में 30-40 पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों का इलाज चल रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज कन्याकुमारी के राॅक मेमोरियल में ध्यान मुद्रा में बैठ गए हैं। वे अगले 45 घंटे तक लगातार ध्यान मुद्रा में रहेंगे। इस दौरान वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
---विज्ञापन---
ऋषिकेश एम्स रोड़ पर आवास विकास काॅलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। वहीं फैक्ट्री विवाद के कारण बंद थी। इसलिए फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए दमकलें अंदर नहीं जा पाई। वहीं फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।
बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया, क्योंकि वे अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। तीनों पाकिस्तानी नागरिकों को मानवीय आधार पर और सद्भावना के तौर पर सुबह करीब 11:35 बजे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक 29 मई की सुबह सीमा पार कर पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा पर पकड़े गए थे।
---विज्ञापन---
मुंबई के विक्रोली ईस्ट में एक रिहायशी इमारत के स्लैब का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट से एक नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 33 लोग झुलस गए। सीएम नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
---विज्ञापन---
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए ने सोचा था कि अगर 7 चरणों में चुनाव होंगे तो उन्हें फायदा मिलेगा लेकिन हमने फायदा उठाया। लोग उनके फर्जी एजेंडे को समझ गए हैं। चाहे चिराग पासवान हों या बीजेपी का कोई और। क्या उन्होंने बताया कि बिहार के लिए उनका विजन क्या है? लेकिन हमने लोगों को बताया कि हम बेरोजगारी के बारे में क्या करेंगे? महंगाई के खिलाफ क्या करेंगे? हम गरीबी कैसे हटाएंगे्? उन्होंने क्या कहा? वे बस हमें गाली देते रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे। वे वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। पीएम मोदी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12 और 14 साल के दो बच्चों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। दोनों बच्चे भाई-बहन थे और अपनी मां और दादी के साथ दवा लेने गए थे।
यूपी के बलिया में हीटवेव से 7 लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं हीटवेव के कारण जिले में 50 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। 20-25 मरीजों का जिला हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।
---विज्ञापन---
बिहार के नालंदा में हीटवेव से होमगार्ड के 4 जवानों की मौत हो गई। वहीं 23 लोगों का इलाज बिहार शरीफ के सदर हाॅस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक जवानों में रमेश प्रसाद, सोहनसराय शामिल हैं। सभी जवान चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे।
चार धाम यात्रा में 20 दिनों में अब तक 67 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार केदारनाथ में 33, गंगोत्री में 5, बद्रीनाथ में 16 और यमुनोत्री में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
---विज्ञापन---
श्रीनगर में ईडी ने पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए 1.56 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईडी ने मेसर्स बाबा इंटरप्राइजेज के पार्टनर इमरान और सगीना की 1.56 करोड़ की 7 अचल संपत्तियों को जब्त किया है।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि नवीन बाबू का उत्तराधिकारी महत्वहीन है क्योंकि पांडियन के पास ओडिशा को चलाने के लिए पहले से ही पिछले दरवाजे से मजबूत प्रवेश है। मुख्यमंत्री और नवीन निवास पर उनका व्यापक नियंत्रण है। नवीन बाबू ओडिशा के लोगों को यह भरोसा दिलाने में विफल रहे कि यह बदल जाएगा।
---विज्ञापन---
हिमाचल प्रदेश के नादौन में केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए प्रचार समाप्त हो रहा है। यह उत्साह और जोश ये दिल मांगे मोर दिखाता है। पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश को रुकने नहीं देंगेए उन्होंने अगले 5 साल के लिए रोडमैप बना लिया है। उन्होंने यह भी तय कर लिया है कि पहले 100 दिनों में क्या-क्या लागू करना है?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीत रहा है और मुझे इस बात का पूरा भरोसा है। वे कभी एक साथ नहीं थे, उन्होंने सिर्फ इसके लिए गठबंधन बनाया है।
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की। वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। पीएम मोदी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की। वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। पीएम मोदी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचे, जहां वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान कुल 101 चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया, जिसमें 94 रैलियां और 7 रोड शो शामिल थे।
---विज्ञापन---