हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Headlines, 10 Feb 2023: पीएम मोदी यूपी-महाराष्ट्र के दौरे पर, गहलोत पेश करेंगे बजट, RSS चीफ भागवत जाएंगे बिहार

विज्ञापन

News Headlines: तारीख 10 फरवरी। दिन शुक्रवार। आज से News 24 अपने पाठकों के लिए News Headlines लेकर आ रहा है, जिसमें उस दिन की बड़ी खबरें शामिल होंगी। जिन पर देश-दुनिया की नजरें होंगी। साथ ही हम उस दिन का इतिहास भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं आज खास क्या है…

आज की 5 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी और महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुंबई में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। एक ट्रेन मुंबई से सोलापुर और दूसरी मुंबई से साईनगर शिरडी के बीच चलेगी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को बिहार के भागलपुर पहुंचेंगे। भागवत यहां महर्षि मेंही आश्रम का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव और पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चप्पे-चप्पे पर CCTV और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। यह उनकी सरकार का आखिरी बजट होगा। 2023 के अंत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार वे बचत, राहत औ बढ़त थीम पर बजट पेश करने वाले हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 10 फरवरी को सिंगापुर से भारत लौट सकते हैं। लालू यादव किडनी के ऑपरेशन के लिए सिंगापुर गए थे। जहां उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई है।

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में शुक्रवार को टेडी डे है। इस दिन टेडी को प्यार के इजहार का बेस्ट तरीका माना जाता है।

आज का इतिहास

दिल्ली में इंडिया गेट का निर्माण ब्रिटिश सरकार ने आज ही के दिन शुरू किया था। 10 फरवरी 1921 को ड्यूक ऑफ कनॉट ने इसकी आधारशिला रखी थी। इसके निर्माण में दो साल लगे थे। 12 फरवरी 1931 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने इंडिया गेट का उद्घाटन किया था। इसकी ऊंचाई 137.79 फुट है। इसमें 13516 से अधिक भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पत्नी का शव कंधे पर उठाकर 130 KM के सफर पर निकल पड़ा पति, पुलिस बनी मददगार, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola