News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। बुधवार को कई खबरों की चर्चा रही। श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पुलिस ने दो हत्यारों की पहचान कर तलाश तेज कर दी है। वहीं, राजस्थान के सीएम पद को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुला लिया गया। इधर, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में चर्चा हुई, तो वहीं तेलंगाना के सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी शपथ लेने के लिए तैयार हैं। आइए अब इन खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं…
गोगामेड़ी मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में बुधवार को संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। इनमें से कई मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। पुलिस ने गोगामेड़ी की पत्नी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में आतंकवाद विरोधी कानून (UAPA) के साथ ही कई आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं। संघर्ष समिति के साथ हुए समझौते के बाद श्याम नगर थानाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
वसुंधरा राजे पहुंचीं दिल्ली
राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद सीएम पद को लेकर भारी असमंजस बन गया है। बुधवार को देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुला लिया गया। इससे पहले आलाकमान ने राजे से फोन पर बात की थी। राजे ने आलाकमान से कहा था है कि वह पार्टी की हर बात मानने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि राजे गुरुवार को शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी।
अमित शाह बोले- पीओके हमारा है
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर गृहमंत्री अमित शाह ने खुलकर जवाब दिया। विपक्षी पार्टियों ने सवाल किया था कि धारा 370 हटाने के बाद क्या हुआ? इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया है। यह 70 साल से अन्याय झेल रहे लोगों को न्याय दिलाएगा।
अमित शाह ने कहा- ”पीओके हमारा है”, इसलिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए 24 सीटें आरक्षित की गई हैं।” इस दौरान शाह ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से दो बड़ी गलतियों का सामना करना पड़ा। शाह ने कहा- ”अगर पंडित नेहरू ने सही कदम उठाए होते तो पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होता।”
रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ
तेलंगाना में कांग्रेस को पहली जीत दिलाने वाले फायरब्रांड नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी गुरुवार को हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रेवंत ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, माणिकराव ठाकरे, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। मीटिंग में नए मंत्रिमंडल पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रेवंत के साथ एक उपमुख्यमंत्री समेत पांच अन्य लोग कल शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के नेता और पार्टी का दलित चेहरा मल्लू भट्टी विक्रमार्क नए उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines