Live Updates
14:36 (IST) 15 Jan 2024
बेटे का कत्‍ल करने वाली सूचना सेठ की कस्‍टडी 5 द‍िन के ल‍िए बढ़ी

गोवा की पणजी चिल्‍ड्रन कोर्ट ने अपने बेटे की हत्‍या के आरोप में ग‍िरफ्तार सूचना सेठ की कस्‍टडी को पांच द‍िन के ल‍िए बढ़ा द‍िया है। अब 19 जनवरी को उन्‍हें अदालत के सामने पेश क‍िया जाएगा।

14:04 (IST) 15 Jan 2024
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने शख्‍स को कुचला

ब‍िहार की राजधानी पटना में फायर ब्र‍िगेड की एक गाड़ी ने शख्‍स को कुचल द‍िया है। व्‍यक्‍त‍ि की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

---विज्ञापन---

13:48 (IST) 15 Jan 2024
पंजाब के कांग्रेसी विधायक को मिली जमानत

कपूरथला अदालत ने पंजाब के कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेरा को जमानत दे दी है। उन पर गवाहों को धमकाने का आरोप है। करीब 100 दिनों के बाद सुखपाल खेरा आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं।

13:22 (IST) 15 Jan 2024
मुनव्वर राणा को जावेद अख्तर ने दिया कंधा

शायर मुनव्‍वर राणा की अंत‍िम यात्रा में जाने-माने लेखक जावेद अख्‍तर भी शाम‍िल हुए। रव‍िवार देर रात को मुनव्‍वर राणा का द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया था।

---विज्ञापन---

13:13 (IST) 15 Jan 2024
पीएम मोदी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया : जयराम रमेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लोग हमसे पूछ रहे हैं कि पीएम मोदी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया? हर कोई चाहता है कि राहुल गांधी इस मुद्दे को संसद में उठाएं और पीएम से पूछें। मोदी मणिपुर आएं और हमसे मिलें।

12:52 (IST) 15 Jan 2024
कांग्रेस ने मायावती के स्टैंड पर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वह चुनाव के बाद गठबंधन करेंगी, लेकिन आज सभी विपक्षी दलों को एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। चुनाव के बाद सरकार बनाते समय हम स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगे।

---विज्ञापन---

12:28 (IST) 15 Jan 2024
एक लाख लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM-JANMAN) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की।

12:02 (IST) 15 Jan 2024
इंड‍िगो पायलट को मुक्‍का मारने वाला ह‍िरासत में

द‍िल्‍ली से गोवा जा रही फ्लाइट में हुई देरी के बाद भड़के यात्री को पायलट पर हाथ उठाना भारी पड़ गया है। अब खबर म‍िली है क‍ि उसे ह‍िरासत में ले लिया गया है।

---विज्ञापन---

11:48 (IST) 15 Jan 2024
र‍िटायरमेंट का कोई प्‍लान नहीं : मायावती

अपने जन्‍मद‍िन के मौके पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए मायावती ने यह भी साफ कर द‍िया है क‍ि वह फ‍िलहाल राजनीत‍ि से संन्‍यास नहीं ले रही हैं। अभी उनकी ऐसी कोई प्‍लान‍िंग नहीं है।

11:23 (IST) 15 Jan 2024
मायावती का बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP

बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान क‍िया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी इंड‍िया गठबंधन में शाम‍िल नहीं होगी। उन्‍होंने कहा है क‍ि गठबंधन करके चुनाव लड़ने में बसपा का नुकसान है। अपर कास्ट का वोट बसपा में ट्रांसफर नही होता बसपा का दलित वोट ट्रांसफर हो जाता है।

---विज्ञापन---

11:16 (IST) 15 Jan 2024
फ्री राशन देकर गुलाम और लाचार बना रही है बीजेपी: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा है। उन्‍होंने कहा है क‍ि फ्री राशन देकर बीजेपी सरकार लोगों को गुलाम व लाचार बना रही है। मायावती ने कहा क‍ि हमने अपनी सरकार में रोजगार द‍िए। साथ ही कहा क‍ि धर्म के आधार पर राजनीत‍ि की जा रही है, ये लोकतंत्र के ल‍िए ठीक नहीं है।

10:55 (IST) 15 Jan 2024
केंद्रीय मंत्री ने गोपाल मंद‍िर में लगाई झाड़ू

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्‍वच्‍छता अभ‍ियान के तहत देवघर के गोपाल जी मंद‍िर में झाड़ू लगाई। उन्‍होंने इस दौरान यह भी कहा क‍ि 22 जनवरी को पूरा देश द‍िवाली मनाएगा।

---विज्ञापन---

10:37 (IST) 15 Jan 2024
राजस्‍थान के सीकर में कारों के बीच भीषण टक्‍कर, 6 लोगों की मौत

राजस्‍थान के सीकर में कोहरे की वजह से भीषण एक्‍सीडेंट हुआ है। हाइवे पर दो कारें आपस में टकरा गईं, इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबक‍ि पांच लोग घायल हैं।

10:20 (IST) 15 Jan 2024
उरी की छात्रा ने गाया राम भजन, झूमा देश

जम्‍मू कश्‍मीर के उरी की रहने वाली बातूल जेहरा ने राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले लोकल भाषा में राम भजन गया है। इस भजन की हर ओर काफी तारीफें हो रही हैं।

---विज्ञापन---

09:46 (IST) 15 Jan 2024
शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल, सेंसेक्‍स 73,000 के पार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल देखने को म‍िली है। बीएसई के सेंसेक्स में 691 अंकों की बढ़त और एनएसई में 173 अंकों से ज्यादा की बढ़त है। वहीं निफ़्टी 22 हजार के पार है। सेंसेक्स ने सुबह ही 73000 को पार किया है।

09:26 (IST) 15 Jan 2024
प्रधानमंत्री ने दी मकर संक्रात‍ि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रात‍ि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा है क‍ि सभी देशवास‍ियों को सुख-समृद्धि और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य प्रदान करें।

---विज्ञापन---

08:30 (IST) 15 Jan 2024
मुंबई की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग

मुंबई के कांदिवली इलाके में 23वीं मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

08:29 (IST) 15 Jan 2024
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच भिड़ंत

उत्तर प्रदेश में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि एक बस धौलपुर से नोएडा और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। मथुरा के पास दोनों बसें भिड़ गई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taza Khabar : सुप्रभात! आपका दिन शुभ रहे। सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत बड़ी खबरों से करते हैं। देशभर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है, जिसे लेकर लोग गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। वहीं, मशहूर शायर मुनव्वर राना रायबरेली में सुपुर्द-ए-खाक होंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही है। साथ ही इंडिया गठबंधन में सीटों की शेयरिंग पर भी चर्चा चल रही है। दिनभर की बड़ी खबरों से अपडेट्स रहने के लिए https://hindi.news24online.com/ देखते रहिये।