New Year 2024 Advisory : नए साल का स्वागत करने के लिए लोग जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। न्यू ईयर की पूर्व संध्या से जश्न शुरू हो जाता है, जोकि देर रात 12 बजे तक चलता है। इस दौरान कोई शराब से पुराने साल की विदाई करते हुए नए साल का वेलकम करता है तो कोई घूमकर या पूजा पाठ करके स्वागत करता है। इसे लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे तो मेट्रो की टाइमिंग जरूर जान लें। साथ ही आप कोरोना की बढ़ रही रफ्तार से भी सावधान रहें। आइये जानते हैं कि नई एडवाइजरी से लेकर सबकुछ।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर नए साल की पूर्व संध्या पर सेलिब्रेशन होने वाले हैं। इस दौरान शराब पीने के बाद नशेड़ी सड़कों पर भी उत्पात मचाते हैं, इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया है। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगहों पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराब पार्टी या अन्य कोई जश्न मनाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। रेस्तरां, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें : नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं पहाड़ों पर तो जान लें जरूरी बात
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी
नए साल को लेकर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एडवाइजरी जारी की है। अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो दिल्ली पुलिस सख्त से सख्त से कार्रवाई करेगी। पुलिस की 250 टीमों को सिर्फ नशेड़ियों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। साथ ही बाइक पर स्टंट करने और गाड़ी स्पीड़ चलाने पर भी एक्शन होगा। दिल्ली में गाड़ियों का जाम लगने की संभावना है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने नए साल पर लोगों को इंडिया गेट न आने की सलाह दी है। राजधानी में पैदल चलने और गाड़ियों को अलग-अलग यातायात नियम बनाया गया है। साथ ही कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत दिल्ली के पॉश इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इन रूट्स पर न जाएं
अगर आप न्यू ईयर पर घूमने का प्लान कर रहे तो आपकी गाड़ी गोल चक्कर मंडी हाउस, गोल चक्कर बंगाली मार्केट से होते हुए मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रंजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी तल, RK आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग से आगे नहीं जा पाएगी। साथ ही गोल चक्कर गोल मार्केट से लेकर नई दिल्ली होते हुए गोल चक्कर विंडसर प्लेस से कनॉट प्लेस की ओर भी नो-एंट्री रहेगी।
मेट्रो की टाइमिंग
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे तो दिल्ली मेट्रो का रूट्स जरूर पढ़ लें। 31 दिसंबर की रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर किसी भी यात्री को बाहर जानने की इजाजत नहीं है। समय में बदलाव की वजह सिर्फ कनॉट प्लेस है और इसके करीब का मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। इस स्थान पर नए साल की पूर्व संध्या पर घूमने के लिए आते हैं, जिससे भीड़ ज्यादा हो जाती है। हालांकि, इस मेट्रो स्टेशन पर एंट्री टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बाकी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की टाइमिंग पहले वाली ही रहेगी।
गुरुग्राम की एडवाइजरी
दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के लोग गुरुग्राम में भी पार्टी करने के लिए जाते हैं, जिससे वहां भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है। इसे लेकर गुरुग्राम की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही कुछ पार्किंग प्लेस भी बनाए गए हैं। साथ ही पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सलाह दी है। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता पाया गया है तो उसके खिलाफ 10 हजार रुपये चालान कटेगा। अगर शराब की मात्रा ज्यादा पाई गई तो उसका डीएल 3 महीने के लिए रद्द हो जाएगा।
नए साल के जश्न में पहुंचेगा कोरोना वायरस
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ रही है। लोग तेजी से कोविड से संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 भी एक्टिव है। ऐसे में आपके नए साल के जश्न में कोरोना वायरस भी खलल डालने के लिए पहुंच सकता है। लोगों को सावधानी से न्यू ईयर की पार्टी करनी चाहिए। साथ ही कोरोना के नियमों का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए।
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
55 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines