वेस्ट बंगाल: वेस्ट बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को कोलकता में शपथ लेंगे। डॉ. सीवी आनंद बोस पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मेघालय सरकार में सलाहकार हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता हैं। इसके अलावा डॉ सीवी आनंद बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर, प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है।
नए राज्यपाल ने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (आईटीईआर) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं।
32 किताबें लिखी हैं
जानकारी के मुताबिक नए राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति, भारत सरकार में सचिव, मुख्य सचिव पद पर काम किया है। वह हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें चार बार ‘ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में चुना है। भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित किया है। वह पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में 32 किताबें लिखी हैं। डॉ सीवी आनंद बोस को बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। । फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। बता दें वर्तमान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह पद खाली हो गया था।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कहां हैं दोनों नेता?
10 mins agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
7 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
7 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
7 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
8 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
10 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
10 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
13 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines