माफी मांगने वाले सवाल पर राहुल गांधी बोले- अडानी मुद्दे से भटकाने के लिए सरकार ने खड़ा किया 'तमाशा'

Politics, Rahul Gandhi, Narendra Modi, BJP, Indian National Congress, Rahul gandhi, modi surname case, surat court

New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को विदेश दौरे से लौट आए। राहुल संसद पहुंचे, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अडानी मामले में केंद्र सरकार और पीएम मोदी को जमकर घेरा।

मैं अपनी बात रखना चाहता हूं

राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह संसद गया। मैंने स्पीकर से कहा कि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर विदेश में लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया है। इसलिए मेरा हक है कि मैं संसद में अपनी बात रखूं। लेकिन महज एक मिनट में सदन को स्थगित कर दिया गया। मैं आशावान हूं कि कल शुक्रवार को बोलने दिया जाएगा। क्योंकि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं।

मेरे भाषण को हटाया गया

राहुल गांधी ने कहा कि जो मैंने भाषण कुछ दिन पहले संसद में दिया था। मैंने मोदी और अडानी के बीच रिश्ते के बारें में सवाल पूछे थे। लेकिन उस भाषण को हटा दिया गया। भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसे मैंने सार्वजनिक रिकॉर्ड से न निकाला हो।

मुद्दों से भटकाने के लिए ये तमाशा

सरकार के मंत्रियों द्वारा माफी मांगने की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा मामला मुद्दों से भटकाने का है। सरकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने यह ‘तमाशा’ तैयार किया है। मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा। मुख्य सवाल यही है कि मोदीजी और अडानीजी के बीच क्या संबंध है?

राहुल गांधी को भाजपा ने घेरा

प्रह्लाद जोशी बोले- माफी मांगें राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बार फिर राहुल गांधी से माफी मांगने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। सारे सांसद उनके माफी की मांग कर रहे हैं। विदेशी धरती पर इस तरह की बात बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

शिवराज बोले- मुझे राहुल की भारतीयता पर शक

वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि मुझे लगता था कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु 5 साल से ही कम लगती थी लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने विदेश जाकर आलोचना की है यह देश की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। मुझे तो उनके भारतीय होने में ही संदेह है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ